गाजीपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान ने बताया है कि राज्य व्यावसायिक प्रशिक्षण परिषद उ०प्र० लखनऊ के निर्देशानुसार राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, गाजीपुर में टाटा टक्नोलॉजीज के सहयोग से संचालित एस०सी० वी०टी० व्यवसायों के अंर्तगत रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु कमशः वर्चुअल एनालाइसिस एण्ड डिजाइनर-एफईएम-22, मैनुफैक्चरिंग प्रोसेस कन्ट्रोल एण्ड आटोमेशन-19, इन्टस्ट्रियल रोबोटिक एण्ड डिजिटल मैनुफैक्चरिंग टेक्निशियन-04, एडिटिव मैनुफैक्चरिंग टेक्निशियन-3डी प्रिन्टिग-24, स्विंइग टेक्नोलॉजी-02, तथा नव संचालित संस्थान राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, जहुराबाद, गाजीपुर में संचालित एस०सी०वी०टी० व्यवसायों के अंर्तगत रिक्त सीटों में प्रवेश हेतु कमशः आर०ए०सी०-11, मशीनिष्ट-17, वेल्डर-25, में वाक-इन के आधार पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ है। जिसकी अन्तिम तिथि जनहित में बढ़ाते हुये 13.11.2026 तक निर्धारित है। नये इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश पाने के लिए पूर्व में दिये गये लिंक पर आवेदन कर अपना प्रवेश ले सकतें हैं साथ ही पुराने अभ्यर्थी भी संस्थान में उपस्थित होकर अपना प्रवेश ले सकते हैं।


