गोवध निवारण अधिनियम का वांछित आरोपी जमानिया पुलिस के हत्थे चढ़ा

गाजीपुर। जमानिया कोतवाली पुलिस ने गोवध निवारण अधिनियम एवं पशु क्रूरता अधिनियम के तहत वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई मंगलवार दोपहर फूल्ली नहर पुलिया के पास की गई, जहां से आरोपी को दबोच लिया गया। आरोपी लंबे समय से फरार चल रहा था।

जानकारी के अनुसार उपनिरीक्षक दिनेश सिंह एवं मुख्य आरक्षी रतन कुमार सरोज की टीम मंगलवार को जमानिया पांडेय मोड़ के पास संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि गोवध निवारण अधिनियम से संबंधित एक वांछित अभियुक्त क्षेत्र में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और दोपहर लगभग 12:20 बजे अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 32 वर्षीय विवेकानंद सिंह यादव उर्फ गुड्डू यादव के रूप में हुई है, जो दिलदारनगर थाना क्षेत्र के ग्राम शेरपुर का निवासी है। अभियुक्त के विरुद्ध जमानिया कोतवाली में गोवध निवारण अधिनियम तथा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत मामला दर्ज था।

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राम सजन नागर ने बताया कि अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना आगे बढ़ाई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version