गाजीपुर। जखनियां से सादात होते हुए वाराणसी को जाने वाली रोडवेज बस का स्टॉपेज अब हुरमुजपुर में भी होगा। इस बात की घोषणा रोडवेज की आर एम विमला देवी ने बुधवार को की। वह हुरमुजपुर में आयोजित रामहित यात्रा कार्यक्रम के दौरान महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनन्दन यति महाराज से आशीर्वाद लेने पहुंची थी, जहां ग्रामवासियों की मांग पर महामंडलेश्वर ने भी इसकी संस्तुति की, तो आरएम ने अगले दिन से स्टॉपेज किए जाने की अनुमति दी।



