ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने दूसरे दिन भी किया शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन

गाजीपुर । सादात ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारियों ने दूसरे दिन मंगलवार को भी शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति उत्तर प्रदेश संगठन और उसकी सादात इकाई के तत्वावधान में हुआ। कर्मचारियों ने शासन द्वारा अनिवार्य की गई ऑनलाइन उपस्थिति और अन्य विभागों द्वारा सौंपे जा रहे अतिरिक्त कार्यों का विरोध किया।
विकास खंड सादात समन्वय समिति के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि धरना प्रदर्शन एक सुनियोजित कार्यक्रम के तहत किया जा रहा है। इसके तहत पहली दिसंबर से 4 दिसंबर तक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर विरोध करेंगे। 5 दिसंबर से कर्मचारी जनपद स्तरीय सभी सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप से खुद को अलग कर लेंगे। इसके बाद, 10 दिसंबर से सभी पंचायत सचिव और ग्राम विकास अधिकारी निजी वाहनों का उपयोग बंद कर देंगे। अंततः, 15 दिसंबर को वह अपने सरकारी डोंगल सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को सौंप देंगे। सोमवार को विरोध प्रदर्शन में ब्लाक समन्वय समिति के ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश यादव, ग्राम विकास अधिकारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष शशि यादव, अनुज यादव, अरुण पाण्डेय, अजीत यादव, चंदन यादव, महातिम यादव, प्रिया यादव, राजेश कुमार, अनुज वर्मा, नदीम अहमद, आकाश कुमार, ईश्वर चंद्र राय, अमित यादव, बृजेश पाल और विजय नारायण यादव आदि शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version