
गाजीपुर। सादात बहरियाबाद थाना क्षेत्र के प्यारेपुर में सोमवार की देर रात चार पहिया वाहन के अनियंत्रित होकर पलटने से उसमें सवार ड्राइवर सहित चार लोग घायल हो गए मऊ जनपद थाना चिरैयाकोट के हाफिजपुर निवासी संतोष पाल,भतीजा मोनू पाल, विजय मुसहर तथा संतोष किसी कार्यवश वाराणसी जा रहे थे, कि बहरियाबाद थाना क्षेत्र के प्यारेपुर चट्टी के पास इनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया जिस कारण वाहन सवार घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें स्वास्थ्य केन्द्र सैदपुर ले जाया गया। जहां से परिजन उन्हें पी जी आई चक्रपानपुर आजमगढ़ ले गए। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष बहरियाबाद दिनेश चन्द्र पटेल ने बताया कि ड्राइवर वाहन चलाते समय मुबाइल पर बात कर रहा था। ध्यान भंग होने के कारण वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। उन्हें इलाज के लिए भेजा गया।



