गाजीपुर। जखनियां तहसील में शनिवार दोपहर एंटी करप्शन वाराणसी मंडल की टीम ने 5 हजार रुपये की रिश्वत लेते एक लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने उसे तहसील के मुख्य गेट नंबर एक के सामने स्थित चाय की दुकान से पकड़ा। आरोपी की पहचान मनोज कुमार पांडेय के रूप में हुई है। वह जखनियां तहसील के सलेमपुर बधाई राजस्व क्षेत्र में तैनात था।एंटी करप्शन वाराणसी मंडल के प्रभारी नीरज कुमार की टीम द्वारा जारी प्रेस नोट के मुताबिक, बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बधाव (देईपुर) गांव निवासी विनय यादव ने 23 नवंबर को वाराणसी स्थित एंटी करप्शन कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि उनकी मां सुदेशरी देवी की आबादी की जमीन की घरौनी में नाम दर्ज कराने के लिए रिपोर्ट लगाने के बदले लेखपाल मनोज कुमार पांडेय ने 5 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत के बाद बिछाया जालशिकायत की जांच के बाद एंटी करप्शन टीम ने 28 नवंबर को कार्रवाई की योजना बनाई। शनिवार दोपहर करीब 3:51 बजे जैसे ही शिकायतकर्ता ने लेखपाल को 5 हजार रुपये दिए, टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे पकड़ लिया। टीम ने आरोपी के पास से रिश्वत की रकम भी बरामद की।गिरफ्तार लेखपाल मनोज कुमार पांडेय गाजीपुर के दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के देवा (पांडेय का पुरा) गांव का निवासी
भुड़कुड़ा थाने में हो रही कार्रवाईमामले में भुड़कुड़ा थाने में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कोतवाल दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि एंटी करप्शन टीम की तहरीर प्राप्त हो गई है। उसके आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


