जनपद को 3050 मैं0टन डी0ए0पी एवं 4388 मैं0टन यूरिया हुई प्राप्त, सहकारी समितियों को हुआ आवंटन

गाजीपुर । जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला के निर्देश पर जनपद की सभी सहकारी समितियों पर क्षेत्रीय अधिकारियों एवं कृषकों की मांग के दृष्टिगत सभी उप जिलाधिकारियों से क्षेत्रवार उर्वरक मांग की जांच कराने के उपरान्त इस प्रकार से 3050 मै0टन डी0ए0पी0 एवं 4388 मै0टन यूरिया का आवंटन किया गया है, कि अधिक से अधिक किसानों को उनकी मांग के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध करायी जा सके। आवंटित उर्वरक नियमानुसार सहकारी समितियों पर प्रेषित हो इसके लिए आज दिनांक 26.11.2026 को सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक सहकारिता द्वारा जमानियां क्षेत्र की समितियों पर औचक निरीक्षण किया गया। साथ ही समिति पर उपस्थित कृषकों से ओवर रेटिंग एवं अन्य समस्यायों के सम्बन्ध में वार्ता की गयी जिसमें उपस्थित कृषकों ने समितियों के उर्वरक वितरण प्राणाली पर संतोष व्यक्त किया। आवंटन के पश्चात अभी भी जनपद के बफर गोदाम में 8879 मैं0टन यूरिया एवं 3033 मैं0टन फास्फेटिक उर्वरक आरक्षित है। सहकारी उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर 2365 मै0टन यूरिया एवं 1676 मै0टन फास्फेटिक उर्वरक उपलब्ध है। जनपद में उर्वरक की किसी भी प्रकार की कोई कमी नही है। कृषकों को खतौनी/फार्मर रजिस्ट्री के आधार पर कृषि विभाग के प्रति हेक्टेयर संस्तुत उर्वरक मात्रा (07 बोरी यूरिया एवं 05 बोरी फास्फेटिक उर्वरक) का कड़ाई से पालन करने हेतु समिति कर्मचारियों को निर्देश दिये गये है। साथ ही समिति सचिव को यह भी निर्देश दिया गया है कि समिति पर उर्वरक लेने हेतु उपस्थित कृषकों की संख्या एवं उपलब्ध उर्वरक स्टाक का इस प्रकार से वितरण करना है कि अधिक से अधिक कृषकों को उर्वरक प्राप्त हो सकें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version