
ग़ाज़ीपुर । जंगीपुर जेठ द्वारा छोटे भाई के हिस्से की जमीन को जबरी कब्जा कर न देने सहित जान से मारने की धमकी को लेकर पीड़ित द्वारा स्थानीय थाने सहित पुलिस अधीक्षक जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री तक शिकायत करने के बाद भी न्याय न मिलने से नाराज महिला अपने पति बच्चों सहित बच्चों के साथ धरने पर बैठ गई वहीं महिला ने चेतावनी देते हुए कहा है कि 15 जून तक मुझे मेरा हिस्सा नहीं मिला तो परिवार के साथ आत्मदाह करूंगी जिसकी सारी जिम्मेदारी जेठ सहित वार्ड के ही एक पूर्व सभासद की होगी!जंगीपुर कस्बे के वार्ड नंबर 10 शास्त्री नगर निवासी राधेश्याम उर्फ राधे गुप्ता के चार पुत्रो में कुछ वर्ष पूर्व जमीन का बंटवारा किया गया था जिसमें चारों भाइयों को बराबर का हिस्सा दिया गया! दूसरे नंबर के भाई रमेश गुप्ता उर्फ पप्पू ने तीसरे नंबर के अपने छोटे भाई दिनेश गुप्ता उर्फ मिठाई लाल से आपसी समझौते में उसके हिस्से की जमीन में मिठाई की दुकान खोल लिया मिठाई लाल ने अपने भाई को अपने हिस्से की जमीन इसी शर्त पर दिया कि जब मैं कहूं तो खाली कर देना इस पर बड़ा भाई तैयार हो गया कुछ वर्ष बाद जब दिनेश कुमार उर्फ मिठाई लाल दुकान खाली करने के लिए बड़े भाई से कहा तो बड़े भाई की नियत में खोट हो गई और वह दुकान खाली करने से मना कर दिया इसको लेकर दोनों भाइयों में कई बार तकरार भी हुआ जो मामला स्थानी थाने सहित पुलिस अधीक्षक जिलाअधिकारी व प्रदेश के मुख्यमंत्री तक गया पीड़ित ने पत्र के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई मुख्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए इस पर कार्रवाई करने आदेश दिया जिसमें पंचायत बुलाई गई पंचायत में रमेश उर्फ पप्पू अधिकारियों की बात मानकर दुकान खाली करने पर राजी हो गया लेकिन बाद में खाली करने से मना कर दिया! इसको लेकर दिनेश अपनी पत्नी बच्चों को लेकर कई बार जिलाधिकारी कार्यालय का चक्कर लगा डाला जब न्याय नहीं मिला तो सभी जगह से हारने के बाद सोमवार के दिन पत्नी चंद्रकला गुप्ता अपने पति वह बच्चों के साथ दुकान के आगे बैनर लगा कर धरने पर बैठ गई चंद्रकला ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर 15 जून तक मुझे न्याय नहीं मिला तो मैं अपने पति को बच्चों के साथ दुकान के सामने आत्मदाह कर लूंगी जिसकी सारी जिम्मेदारी मेरे जेठ रमेश गुप्ता और पप्पू वह इसी वार्ड का पूर्व सभासद श्रवण मद्धेशिया होंगे क्योंकि श्रवण मद्धेशिया के शह पर रमेश गुप्ता दुकान खाली नहीं कर रहा है!



