जिला बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 , आयुवर्ग के सिंगल में अनिरुद्ध यादव बने चैम्पियन

गाजीपुर । जिला बैडमिंटन चैम्पियनशिप 2025 17y आयुवर्ग के सिंगल में चैम्पियन बने अनिरुद्ध यादव जिन्होंने नितिन को सीधे सेटों में 21/14,16/21,21/18 से हराकर ट्राफी जीता।
13y आयुवर्ग में आयुष ने अयांश को 21/17,21/15 से हराकर ट्राफी जीता। गर्ल्स में श्रेया ने 21/17,21/18 से संजना को हराकर ट्राफी जीता। सीनियर 50y ग्रुप में त्रिभुवन और पंकज ने राजेश अग्रहरी की जोड़ी को 21/14,21/14 से हराकर डबल का खिताब जीता। 35y ग्रुप में प्रमोद चौहान ,शिवशंकर की जोड़ी ने आशीष ,अर्पित की जोड़ी को21/12,21/17 से हराकर खिताब जीता ।फाईनल मैच के समापन समारोह के मुख्य अतिथि सरिता अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी सपना है कि युवा खिलाड़ियों को उचित प्रोत्साहन मिले इस तरह के आयोजन से खेल की नई प्रतिभा सामने आती है। प्रदेश के मुख्यमंत्री भी खेलो इंडिया के तहत खेल को बढाने का पुरजोर कोशिश में लगे है । विशिष्ट अतिथि श्री Https जोशी जी (SDM) ने सभी वर्ग के विजेता उपविजेता को बधाई दिया।डॉ अर्चना यादव (अमन सर्जिकल) जी ने सभी वर्ग के खिलाड़ियों को उनके शानदार कहे के लिये सराहना किया कार्यक्रम का संचालन बैडमिंटन संघ के सचिव सन्तोष कुमार वर्मा ने किया अतिथियों का स्वागत डॉ विजेंद्र सिंह ने एवं धन्यवाद ज्ञापन संयोजक बृजेश यादव ने किया।इस आयोजन को सफल बनाने मे बैडमिंटन कोच चन्दन यादव,डॉ सुनील गुप्ता,गौरव ,राजू सिंह,प्रह्लाद राय, योगेंद्र कुमार,अमित अग्रहरी,सन्तोष पटेल का भूमिका सराहनीय रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version