जिले के 3378 मतदेय स्थलों पर बीएलओ पढ़ेंगे निर्वाचक नामावली

गाजीपुर। अपर जिलाधिकारी वि0रा0/उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता एक जनवरी 2026 के आधार पर विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 घोषित कार्यक्रम के अनुसार जिले की समस्त विधान सभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियां 18 जनवरी को जनपद के समस्त 3378 मतदेय स्थलों पर संबंधित बीएलओ द्वारा पढ़ा जाएगा। इस अवसर पर मतदाता सूची में दर्ज नामों का सत्यापन किया जाना तथा विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के अंतर्गत प्रारुप-06 (नाम जोड़ने के लिए), प्रारूप-07 (नाम विलोपन के लिए) एवं प्रारूप-08 (प्रविष्टियों में संशोधन के लिए) पर दावे एवं आपत्तियां भी प्राप्त की जाएंगी। जिसके लिए जनपद के समस्त बीएलओ को पर्याप्त मात्रा में प्रारूप छह, सात व आठ उपलब्ध करा दिया गया है। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 06 जनवरी से 06 फरवरी (दिनांक 17 जनवरी, 2026 दिन शनिवार, 18 जनवरी, 2026 दिन रविवार, 31 जनवरी, 2026 दिन शनिवार एवं 01 फरवरी, 2026 दिन रविवार) तक निर्धारित है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपदवासियों से कहा कि है कि वे 18 जनवरी को अपने-अपने मतदेय स्थलों पर मतदाता सूची पढ़े जाने के समय उपस्थित होकर अपनी प्रविष्टियों का अवलोकन करें तथा पात्र व्यक्तियों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए अधिक से अधिक संख्या में प्रारूप छह भरवाने में सहयोग प्रदान करें, अपमार्जन हेतु फार्म-07 में तथा जिन मतदाताओं के नाम में लिपिकीय त्रुटि है, स्थान परिवर्तन करना है तो वे फार्म-08 में अपना आवेदन जमा कर सकते है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी दिनेश कुमार ने सभी बुथ लेवल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे 18 जनवरी, 2026 को पूर्वान्ह 10.30 बजे से सायं 04.30 बजे तक अपने अपने बूथों पर उपस्थित रहकर निर्वाचक नामावली एवं अनुपस्थित/शिफ्टेड/मृतक/डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची पढ़े जाने की कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version