जीवित्पुत्रिका पर्व पर गंगा स्नान के दौरान 5 वर्षीय बच्चा डूबा, तलाश जारी

गाजीपुर। जीवित्पुत्रिका पर्व पर शनिवार सुबह ददरीघाट पर गंगा स्नान के दौरान पांच वर्षीय बच्चा गहरे पानी में चला गया और बह गया। रौजा क्षेत्र के मिश्रवलिया बरहनिया निवासी रामसेवक बिंद का बेटा रोहन बिंद गंगा में डूब गया। सूचना मिलते ही एनडीआरएफ और 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर, वाराणसी की टीम ने गंगा में बच्चे की तलाश शुरू कर दी। देर शाम तक बच्चे का पता नहीं चल सका था।बताया गया कि रामसेवक बिंद अपनी पत्नी धानमनी देवी और दोनों बेटों रोहन (5) व सोहन (8) के साथ जीवित्पुत्रिका पर्व पर स्नान करने ददरीघाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान रामसेवक दोनों बच्चों के साथ गंगा में गए थे। इसी दौरान बड़ा बेटा सोहन बाहर निकल आया, जबकि रोहन गहरे पानी में चला गया और बह गया।

घटना शनिवार सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। बच्चे के डूबने की सूचना मिलते ही घाट पर अफरा-तफरी मच गई। एनडीआरएफ और पीएसी की टीम ने रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया। देर शाम तक तलाश जारी रही।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version