By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: ट्रेन हादसे में छात्रा पायल राजभर की मौत पर बापू इंटर कॉलेज सादात में शोक व्यक्त..
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > ट्रेन हादसे में छात्रा पायल राजभर की मौत पर बापू इंटर कॉलेज सादात में शोक व्यक्त..
IMG 20251128 WA0264 1
गाजीपुर

ट्रेन हादसे में छात्रा पायल राजभर की मौत पर बापू इंटर कॉलेज सादात में शोक व्यक्त..

Sonu sharma
Last updated: November 29, 2025 12:51 am
Sonu sharma
Published: November 28, 2025
Share
SHARE

सादात। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को हुए ट्रेन हादसे में बापू इंटर कॉलेज सादात की छात्रा पायल राजभर की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए विद्यालय प्रबंधन ने शुक्रवार को पठन-पाठन स्थगित कर विद्यालय बंद रखा। प्रबंधक सुशील सिंह और प्रधानाचार्य उदयभान सिंह सहित सभी शिक्षक एवं कर्मचारी नगर के वार्ड संख्या छह निवासी मृतक छात्रा के पिता नंदू राजभर के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और पायल की माता इंदु देवी को आर्थिक सहयोग राशि प्रदान किया। इसके बाद ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायल छात्रा जिया उर्फ भोली गुप्ता के घर पहुंचे। चूंकि घायल छात्रा को लेकर परिवार के सभी सदस्य गाजीपुर जिला अस्पताल में थे, इसलिए प्रधानाचार्य सहित कई शिक्षक अस्पताल पहुंचकर जिया का हाल जानने और आर्थिक सहायता देने के लिए जिला अस्पताल गए। इस दौरान प्रबंधक सुशील सिंह, प्रधानाचार्य उदयभान सिंह, शिक्षक राजेश कुमार पाण्डेय, विजय यादव, हृदयेश मिश्रा, शकील अहमद, शिवकुमार सिंह, हीरालाल प्रजापति, राकेश सिंह, देवेन्द्र सिंह, शुभम सिंह, केके पाण्डेय, विवेक सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। उल्लेखनीय है कि बापू इंटर कॉलेज में पढ़ने वाली नगर के वार्ड छह की तीन छात्राएं छुट्टी के बाद स्कूल से घर लौट रही थीं। इसी दौरान वाराणसी से मऊ की ओर दुर्ग नौतनवा एक्सप्रेस रन थ्रू जा रही थी। छात्राएं ट्रेन के गुजरने का इंतजार कर रही थीं। तभी मेन लाइन पर मऊ से वाराणसी की तरफ रन थ्रू जाने वाली लिच्छवी एक्सप्रेस को आते देखकर वे घबराकर भागने लगीं। इसी आपाधापी में पायल राजभर ट्रेन की चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, इसी वार्ड निवासी संतोष गुप्ता की 15 वर्षीय पुत्री जिया उर्फ भोली गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गईं। मृत छात्रा की चचेरी बहन आंचल पुत्री अशोक राजभर इस हादसे में बाल-बाल बच गईं।

advertisement
दहेज हत्या में पति व सास को 7-7 साल की सजा के साथ 10-10 हजार के अर्थदंड
रेवतीपुर ब्लॉक में एसडीएम विनोद जोशी ने की मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण की समीक्षा
गाजीपुर में बढ़ती ठंड बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर भारी, अस्पतालों की ओपीडी में बढ़ी भीड़
ददरी गंगा घाट पर दोस्तो के साथ स्नान के दौरान बिहार का युवक रोबिन गौतम डूबा, 3 घन्टे से तलाश जारी
गाजीपुर स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार का बोलबाला – फर्जी कर्मचारियों और फर्जी प्रमाणपत्रों से चल रही व्यवस्था, अधिकारी मौन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251014 WA0005
गाजीपुर

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत राज्यसभा सांसद डॉ संगीता बलवंत ने गिनाई उपलब्धियां     

Sonu sharma
Sonu sharma
October 14, 2025
बालीबाल में शहीदी धरती शेरपुर की माटी काफी उर्वरा रही है – उपेंद्र राय
गाजीपुर: जमीनी विवाद में हत्या का आरोप! सड़क किनारे मिला 28 वर्षीय का शव
शहादत दिवस पर हज़रत अली का जुलूस ए ताबूत आज
बीएससी और एमएससी कृषि की परीक्षाएं हुई सम्पन्न, कुल दो नकलची पकड़े गए
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?