By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, आरोपी रविंद्र बिंद को उम्रकैद
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, आरोपी रविंद्र बिंद को उम्रकैद
67223e36dbb01 badayun court life imprisonment for fathe of five daughter try to kill thier wife 274753806 16x9 1
गाजीपुर

डबल मर्डर केस में बड़ा फैसला, आरोपी रविंद्र बिंद को उम्रकैद

Sonu sharma
Last updated: December 23, 2025 6:57 pm
Sonu sharma
Published: December 23, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर। मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव में हुए सनसनीखेज डबल मर्डर मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाया है। करीब दो साल पुराने इस मामले में मुख्य आरोपी रविंद्र बिंद को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है। इस बात की पुष्टि एडीजीसी क्रिमिनल नीरज श्रीवास्तव ने की है। बता दें कि 28 जून 2023 को बढ़ईपुर गांव में सगाई समारोह के दौरान दो युवकों की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में आज अपर सत्र जनपद न्यायाधीश शक्ति सिंह की अदालत ने आरोपी रविंद्र बिंद को हत्या का दोषी मानते हुए उम्रकैद की सजा के साथ 50 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। वहीं आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 के तहत भी आरोपी को 2 साल की सजा और 5 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इस पूरे मामले की पुष्टि एडीसी क्रिमिनल नीरज श्रीवास्तव ने की है। दरअसल पूरा मामला मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के बढ़ईपुर गांव का है, जहां वादी रामलाल बिंद की बेटी खुशबू की सगाई थी। सगाई में शामिल होने के लिए रिश्तेदार विकास बिंद और सुनील बिंद गांव आए हुए थे। रात के समय विकास बिंद, सुनील बिंद और उनका साथी सुदामा बिंद शौच के लिए खेत की ओर गए थे। इसी दौरान आरोपी रविंद्र बिंद अपने दो अन्य साथियों के साथ मौके पर पहुंचा और चाकू से गोदकर विकास बिंद और सुनील बिंद की निर्मम हत्या कर दी। घटना को देखकर तीसरा युवक सुदामा बिंद किसी तरह जान बचाकर मौके से फरार हो गया। सुदामा बिंद इस दोहरे हत्याकांड का एकमात्र प्रत्यक्षदर्शी था। अदालत में गवाही और साक्ष्यों के आधार पर अभियोजन की कहानी को पूरी तरह सही मानते हुए अदालत ने आरोपी को दोषी ठहराया। पुलिस ने इस मामले में केवल एक आरोपी रविंद्र बिंद के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी, जबकि अन्य दो आरोपी अब तक ट्रेस नहीं हो सके। इसी वजह से अदालत ने रविंद्र बिंद को ही सजा सुनाई है।

advertisement
महिला भूमिहार समाज की महिलाओ ने वृद्धाश्रम में केक खिलाकर मनाया मातृ दिवस
शिक्षक समाज को दिशा देकर राष्ट्र निर्माण में निभाता है अहम भूमिका: प्रो. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय
लक्ष्मी विश्वकर्मा मामले को लेकर मिर्जापुर पुलिस आयुक्त से विश्वकर्मा सामाजिक संगठन के लोगो ने किया मुलाकात
मां भवानी मंदिर परिसर में सर्वदलीय समाज की बैठक, भाईचारा व शिक्षा पर हुआ मंथन
चर्चित मनोज हत्याकांड : जेल में बंद गौस मुईनुद्दीन उर्फ तन्नू ने कोर्ट में लगाई गुहार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260405 WA0006
गाजीपुर

गर्मी में पक्षियों के लिए लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति ने साफ पानी रखने हेतु जागरूकता अभियान चलाया

Sonu sharma
Sonu sharma
April 5, 2026
स्कूल वैन और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
हमलावर ने किया जानलेवा हमला लाठी डंडे से पीटकर ग्राम प्रधान को किया अधमरा,हालत नाजुक
होली मिलन समारोह में सजी काव्य गोष्ठी, मशहूर कवियों की रचनाओं ने अतिप्राचीन राम चबूतरा “हरिशंकरी” पर बांधा समां
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर पंचायत सहायकों का प्रदर्शन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?