डायल 112 में तैनात दीवान बने दरोगा, पुलिस विभाग में खुशी की लहर

राजातालाब। डायल 112 सेवा में तैनात हेड कांस्टेबल अवधेश कुमार यादव एवं बृजेश कुमार यादव को विभागीय पदोन्नति प्रदान करते हुए उपनिरीक्षक (दरोगा) बनाया गया है। दोनों पुलिसकर्मी वर्तमान में राजातालाब थाना क्षेत्र में पूरी निष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

पदोन्नति के अवसर पर थाना प्रभारी राजातालाब दयाराम ने दोनों नवपदोन्नत दरोगाओं के कंधों पर डबल स्टार लगाकर उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पदोन्नति उनकी कर्तव्यनिष्ठा, मेहनत और अनुशासन का परिणाम है। साथ ही उन्होंने आशा व्यक्त की कि दोनों अधिकारी अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ करेंगे।

प्रमोशन की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में खुशी की लहर दौड़ गई। सहकर्मी पुलिसकर्मियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने दोनों को बधाइयाँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विभागीय स्तर पर इस उपलब्धि को प्रेरणादायक बताया गया, जिससे अन्य कर्मियों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

बताया गया कि डायल 112 जैसी महत्वपूर्ण और संवेदनशील सेवा में तैनात रहते हुए दोनों पुलिसकर्मियों ने आपातकालीन परिस्थितियों में तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया, जिससे आम जनता को त्वरित सहायता मिली। उनकी यह पदोन्नति पुलिस विभाग में सेवा, समर्पण और परिश्रम के सम्मान के रूप में देखी जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version