By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की जमीनी हकीकत परखी, डीएम ने बूथों पर जाकर लिया सीधा फील्ड फीडबैक
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की जमीनी हकीकत परखी, डीएम ने बूथों पर जाकर लिया सीधा फील्ड फीडबैक
WhatsApp Image 2026 01 11 at 5.37.12 PM 2
गाजीपुर

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की जमीनी हकीकत परखी, डीएम ने बूथों पर जाकर लिया सीधा फील्ड फीडबैक

avinash yadav
Last updated: January 11, 2026 8:06 pm
avinash yadav
Published: January 11, 2026
Share
SHARE

गाज़ीपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार ने सदर विधानसभा क्षेत्र स्थित लूदर्स कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज के मतदान स्थल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बूथ लेवल ऑफिसरों (बीएलओ) से अभियान की प्रगति की जानकारी ली और मौके पर मौजूद नागरिकों से सीधे संवाद कर ड्राफ्ट मतदाता सूची की जमीनी स्थिति का फीडबैक प्राप्त किया।

advertisement
WhatsApp Image 2026 01 11 at 5.37.12 PM 2
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की जमीनी हकीकत परखी, डीएम ने बूथों पर जाकर लिया सीधा फील्ड फीडबैक 5

जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के अंतर्गत निर्वाचक नामावली का आलेख्य प्रकाशन 6 जनवरी 2026 को किया जा चुका है। इसके क्रम में 11 जनवरी 2026 से जनपद के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ ड्राफ्ट मतदाता सूची के साथ उपस्थित हैं, ताकि नागरिक अपने नाम की जांच कर सकें। यदि किसी पात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज नहीं है, तो वह फॉर्म-6 के माध्यम से नाम जोड़ने के लिए आवेदन कर सकता है, जिसे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से स्वीकार किया जा रहा है।

advertisement

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन voter.eci.gov.in पोर्टल अथवा वोटर हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से किया जा सकता है। आवेदन प्राप्त होने के बाद संबंधित बीएलओ द्वारा नियमानुसार सत्यापन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिन मतदाताओं ने अपना मोबाइल नंबर पहले से मतदाता सूची से लिंक कर रखा है, वे वोटर हेल्पलाइन ऐप पर एक साथ परिवार के सभी सदस्यों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में देख सकते हैं। जिनका मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, वे भी पोर्टल के माध्यम से नाम खोज सकते हैं।

advertisement
WhatsApp Image 2026 01 11 at 5.37.13 PM 1 1
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की जमीनी हकीकत परखी, डीएम ने बूथों पर जाकर लिया सीधा फील्ड फीडबैक 6

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि सत्यापन के बाद भी नाम सूची में नहीं मिलता है, तो फॉर्म-6 भरना अनिवार्य होगा। फॉर्म भरते समय आवेदक को अपना पूर्ण विवरण देना होगा। यदि वर्ष 2003 की मतदाता सूची में स्वयं, माता-पिता अथवा दादा-दादी में से किसी का नाम दर्ज रहा हो, तो उसका उल्लेख करने से सत्यापन प्रक्रिया अधिक सरल हो जाती है।

उन्होंने यह भी बताया कि जिन मतदाताओं की फोटो खराब है या जो “नो मैपिंग” की श्रेणी में आते हैं, वे अपने संबंधित बूथ पर उपस्थित बीएलओ से संपर्क कर आवश्यक सुधार करा सकते हैं। जन्म-तिथि के आधार पर दस्तावेजों की आवश्यकता स्पष्ट करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि—

  • 1 जुलाई 1987 से पहले जन्मे नागरिकों को आयोग द्वारा मान्य 13 पहचान पत्रों में से कोई एक देना होगा।
  • 1 जुलाई 1987 से दिसंबर 2004 के बीच जन्मे नागरिकों को स्वयं के साथ माता या पिता में से किसी एक का दस्तावेज देना होगा।
  • दिसंबर 2004 के बाद जन्मे नागरिकों को स्वयं तथा माता-पिता दोनों के दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे।
WhatsApp Image 2026 01 11 at 5.37.13 PM 2
ड्राफ्ट वोटर लिस्ट की जमीनी हकीकत परखी, डीएम ने बूथों पर जाकर लिया सीधा फील्ड फीडबैक 7

जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी बीएलओ को आवश्यक प्रशिक्षण दिया जा चुका है और एसडीएम स्तर के अधिकारी पूरे अभियान की सतत निगरानी कर रहे हैं। नागरिकों की सुविधा के लिए वोटर हेल्पलाइन ऐप, निर्वाचन आयोग का पोर्टल तथा बीएलओ को कॉल रिक्वेस्ट भेजने की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है, जिस पर संबंधित बीएलओ स्वयं संपर्क करेंगे।

अंत में उन्होंने आम जनमानस से अपील की कि वे ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम अवश्य जांच लें और किसी भी प्रकार की त्रुटि होने पर समय रहते सुधार कराएं, ताकि कोई भी पात्र नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

ठंड में कंबल पाकर खिल उठे ग्रामीणों के चेहरे
गंगा नदी के रौद्र रूप से कई गांव पानी से घीरे, डूबती फसलों से ब्यवसायिक खेती पर लगा ग्रहण
पत्रकार सदस्यों का अंतिम बीमा कैंप 21 फरवरी को
सपा संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षामंत्री भारत सरकार की जयंती मनाई गयी
विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन दिसंबर से तीन पाली में होंगी
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News

गंगा किनगंगा किन्नर उर्फ हर्ष उपाध्याय की अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर की हत्या

Sonu sharma
Sonu sharma
December 29, 2024
सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधिपति महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान की पूर्णाहुति, शिष्य श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
पत्रकार प्रवीण राय की दादी गिरिजा देवी 95 बर्ष की उम्र में निधन
सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ एक और केस दर्ज, महाकुंभ पर तीखे बयान को लेकर हुई एफआईआर दर्ज
मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल 25 हजार का इनामिया बदमाश लगा गिड़गिड़ाने, कहा साहब माफ कीजिए गलती हो गई
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?