त्योहारों पर मिलावटखोरों पर डीएम का शिकंजा, मिठाई-दूध की दुकानों पर रोज होगी कार्रवाई

गाज़ीपुर। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला द्वारा आगामी त्यौहार दीपावली, गोवर्धन पूजा, भैयादूज, एवं छठ पूजा के अवसर पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन गाजीपुर के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जनपद में अधोमानक/मिलावटी एवं स्वास्थ्य के लिए हानिकारक खाद्य पदार्थों के निर्माण/भण्डारण /वितरण एवं विक्रय पर प्रतिबन्ध लगाये जाने हेतु विशेषकर मिठाई विनिर्माण एवं विक्रय के बड़े प्रतिष्ठानों एवं दुग्ध एवं दुग्ध उत्पाद पर प्रतिदिन कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया, मीटिंग में उपस्थिति खाद्य व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा विभागीय अधिकारियों के साथ सहयोग किये जाने हेतु आश्वासन दिया गया।  छात्र-छात्राओं के लिए तैयार भोजन (मिड डे मील), कस्तूरबा गॉधी आवासीय विद्यालयों में तैयार भोजन की नियमित जॉच करायी जाय, इस हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के सहयोग हेतु जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजीपुर को निर्देशित किया गया। आगनबाडी केन्द्रों पर वितरण हेने वाले बाल विकास पुष्टाहार अन्तर्गत खाद्य सामग्रियों का नियमित जॉच करायी जाय, इस हेतु खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों के सहयोग हेतु बाल विकास पुष्टाहार अधिकारियों को निर्देशित किया गयाजिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में स्थित खाद्य के बड़े प्रतिष्ठानों एवं होटलों का नियमित निरीक्षण किया जाये एवं इनकी सतत निगरानी की जाये। जिलास्तरीय समिति की बैठक में दिनेश त्रिवेदी मुख्य राजस्व अधिकारी, कृपाशंकर राय, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी), जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, उपायुक्त राज्य कर विभाग एवं अन्य जिलास्तरीय अधिकारी तथा अशोक अग्रहरि अध्यक्ष उद्योग व्यापार मण्डल व अन्य सदस्यगण एवं नागमणि मिश्र अध्यक्ष केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन व अन्य सदस्यगण व बृजेश पाण्डेय सचिव गाजीपुर केमिस्ट एवं ड्रगिस्ट एसोसिएशन, मनोज पाण्डेय केमिस्ट एसोसिएशन, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, गाजीपुर के रमेश चन्द्र पाण्डेय सहायक आयुक्त (खाद्य) एवं खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के समस्त खाद्य सुरक्षा अधिकारी गाजीपुर उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version