दानिश वरा बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष, इब्राहिम अंसारी को भी मिली जिम्मेदारी

गाजीपुर। सादात बहरियाबाद निवासी दानिश वरा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। वहीं सादात नगर के वार्ड पांच निवासी इब्राहिम अंसारी को कार्य समिति सदस्य बनाया गया है। दोनों के मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई है। दानिश वरा लंबे समय से भाजपा में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय हैं। उन्होंने मंडल महामंत्री के रूप में राजनीतिक सफर शुरू किया था और इससे पहले अल्पसंख्यक मोर्चा में मंत्री व महामंत्री की जिम्मेदारी निभा चुके हैं। नियुक्ति पर दानिश वरा ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा, “पार्टी नेतृत्व ने जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जिले के हर अल्पसंख्यक भाई-बहन तक पहुंचाना और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना मेरी प्राथमिकता होगी।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version