आज समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर के तत्वाधान में राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र शास्त्री नगर गाजीपुर के दिव्यांग बच्चों द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं का दीपावली के शुभ अवसर पर मेला का आयोजन कचहरी स्थित सरजू पांडे पार्क में किया गया। मेला का शुभारंभ सी. आरो. श्री सुनील कुमार त्रिवेदी ने फीता काट मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण अर्पित करके किया। उन्होंने दिव्यांग बच्चों द्वारा हस्त निर्मित वस्तुओं को देख कर भावविभोर हुए। उन्होंने कहा कि इस सामानों को इन बच्चों ने बनाया है बहुत मालूम बात नहीं है ये समाज के लिए एक आईना है जो दिव्यांग होते हुए ऐसे कार्य करती है। हम उन शिक्षिका और शिक्षक को सम्मान के साथ धन्यवाद देते हैं। मुख्य अतिथि ने सामनों की खरीदी भी की। विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी श्री पारस नाथ यादव ने मेला लगे स्टॉल का निरीक्षण किया और भूरी भूरी प्रशंसा की। सुखवीर एग्रो एनर्जी फ़्तेलाहपुर ग़ाज़ीपुर के एच आर श्री हेमांक यादव और उनकी पुरी टीम भी उपस्थिति रही।संस्था के तरफ से मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि को बच्चो द्वारा बनाए मोमेंटो भेट किया गया। मेला का मुख्य आकर्षण फ्लावर दीपक रंगीन दीपक गुलजस्ता, टेडी बियर, स्टैंड दीपक, पूजा की थाली। पेंटिंग चादर, तोरण द्वार, स्कार्फ रुमाल , चम्मच की दीवाल हैंगिंग, मटका गुलदस्ता, मटका स्टैंड, पेंटिंग, शो लैंप, आदि रहा। इस अवसर पर समर्पण संस्था की संरक्षिका सुश्री सविता सिंह ने मेले का अध्यक्षता करते हुए सभी आगंतुकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरी संस्था दिव्यांग बच्चों को स्वावलंबन बनाने के लिए तत्पर रहेगी। उन्होंने समस्त जनपद वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मेले में श्री अशोक कुमार यादव, श्री अजीत कुमार गुप्ता, श्री मति लक्ष्मी वर्मा, श्री मति रागिनी सिंह, श्री मति सुमित्रा सिंह, श्री राजेश कुमार श्री जालन्धर जी श्री प्रभु नाथ जी के साथ दिव्यांग बच्चे भी उपस्थिति रहे। मेले का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री अमर नाथ गुप्ता ने किया।


