गाजीपुर। समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र फ़तेउल्लाहपुर रजादी गाजीपुर में दिव्यांग बच्चों के साथ सुखवीर एग्रो एनर्जी ( सेल) फ़्तेउल्लाह पुर गाजीपुर के एच. आर. हेमांक यादव, विपुल उपाध्याय, दीपक यादव के साथ संस्था संरक्षिका सविता सिंह ने अपने विद्यालय के दिव्यांग बच्चों के साथ होली खेल कर इस त्योहार का आगाज किया। बच्चो के रंग बिरंग की अबीर गुलाल तथा फूलों की होली से उत्साह देख कर सभी लोगों का मन प्रसंचित हो उठा। सभी बच्चे एक दूसरे बच्चो को गले लगाया और अध्यापक अध्यापिका कर्मचारी के पांव छू कर आशीर्वाद लिया। संस्था संरक्षिका सविता सिंह ने अतिथि को माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। होली के गीत पर बच्चों के साथ सभी लोग होली के रंग में झूम उठे। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजीत गुप्ता , अमर नाथ गुप्ता, लक्ष्मी वर्मा, रागिनी सिंह, सुमित्रा सिंह, नाजिया बेगम, राजेश कुमार जालंधर अफजाल खान के साथ बच्चो के अभिभावक भी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के विशेष अधिकारी अशोक कुमार यादव ने किया। अंत में बच्चो को गुझिया मिठाई फल आदि का वितरण किया गया।



