

गाजीपुर। गाजीपुर में रेलवे की जमीन पर अवैध अतिक्रमण को रेलवे प्रशासन के द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उपस्थिति होकर गाजीपुर सिटी जोनल ट्रेनिंग सेंटर के सामने स्थित रेलवे भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की गई। इस दौरान जेसीबी मशीन एवं रेलवे कर्मचारियों के सहयोग से लगभग 03 टीन शेड दुकानें, 03 गुमटियाँ, 20 फीट की बाउंड्री वाल तथा 10×10 फुट का चबूतरा तोड़कर हटाया गया। इस अभियान में सी० से०ई०/कार्य/गाजीपुर सिटी के 05 कर्मचारी तथा प्रभारी निरीक्षक, गाजीपुर सिटी के नेतृत्व में 08 पुलिस बल उपस्थित रहे। अतिक्रमण हटाने से पूर्व नियमानुसार संबंधित स्थल पर मार्का नोटिस चस्पा कर आवश्यक सभी कानूनी औपचारिकताएँ पूर्ण की गई थीं। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शनिवार को किया।यह कार्यवाही शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी इसी क्रम में 32 टीन शेड दुकानें, 17 झुग्गी-झोपड़ियाँ, 10 गुमटियाँ तथा 12 पक्के चबूतरे हटाए जा चुके हैं। रेलवे भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की यह कार्यवाही रेलवे प्रशासन एवं स्थानीय पुलिस के समन्वय से निरंतर जारी है।



