अजीत विक्रम
गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के युवा नेता अभिनव सिंह के नेतृत्व में पोल खोल अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र के झिंगुरपट्टी मोहल्ले में भ्रमण कर एक छोटी जनसभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन शेर अली राईनी ने किया।
सभा को संबोधित करते हुए सपा नेता अभिनव सिंह ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनकी उदासीनता और लापरवाही साफ दिखाई दे रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले शहीद भगत सिंह के नाम पर बने पार्क की स्थिति अत्यंत दयनीय है, जो सरकार की महापुरुषों के प्रति असंवेदनशीलता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के नाम पर बने पार्क और प्रतिमा की उपेक्षा कर नगर पालिका ईओ द्वारा उनका घोर अपमान किया जा रहा है।
अभिनव सिंह ने यह भी कहा कि मोहल्ले में स्थापित शहीद भगत सिंह की प्रतिमा सरकार एवं नगर पालिका चेयरमैन की उदासीनता का शिकार बनी हुई है और उसकी देखरेख की कोई व्यवस्था नहीं है।
वहीं कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारी नेता अरुण कुशवाहा ने नगर पालिका चेयरमैन को घेरते हुए कहा कि नगर की सरकार महापुरुषों के नाम पर बने पार्कों की सुध नहीं ले रही है। साथ ही नगर के व्यापारियों के प्रति भी पालिका प्रशासन का रवैया नकारात्मक है, जिससे व्यापारियों का कारोबार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से राहुल गौड़, विनय साहू, मनीष सिंह, रामबिलास यादव, राजदीप रावत, शाहिद अहमद, पारस यादव, चंद्रप्रकाश जी, गुड्डू राम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।




