

गाजीपुर । करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के दुबिहां मोड़ तिराहे पर सड़क दुर्घटना में पिता पुत्र की मौत हो गई। मौत के बाद स्थानीय लोगों द्वारा लगभग 3 घंटे तक दुबिहां मोड़ तिराहे को जाम कर दिया गया। मौके पर पहुंचे एसडीम मुहम्मदाबाद हर्षित तिवारी के आश्वासन पर लोगों ने जाम को खत्म किया।
मंगलवार की सुबह लगभग 5:30 बजे उतरांव गांव निवासी भूपेंद्र गुप्ता उर्फ मुन्ना अपने पिता विजय बहादुर गुप्ता के साथ सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए करीमुद्दीनपुर रेलवे स्टेशन जा रहे थे। इसी दौरान जैसे ही वह दुबिहां मोड़ तिराहे पर पहुंच करीमुद्दीनपुर की तरफ मुड़े पीछे से आ रहा हाईवा ट्रक उन्हें रौंदता हुआ आगे निकल गया। इस दुर्घटना में भूपेंद्र गुप्ता उम्र लगभग 40 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उपेन्द्र के पिता विजय बहादुर गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दुर्घटना में मृतक की बाइक ट्रक के नीचे फंस गई जिसे ट्रक चालक घसीटा हुआ लगभग 500 मीटर दूर ले जाकर बाइक को छोड़ते हुए मौके से ट्रक सहित भाग निकला। दुर्घटना की सूचना मिलते ही करीमुद्दीनपुर पुलिस शव को थाने ले गई तथा दुर्घटना में घायल पिता को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भिजवाए। जहां पिता इलाज के लिए गाजीपुर से वाराणसी जाते समय रास्ते में ही रास्ते में ही दम तोड़ दिये। दुर्घटना के की खबर जैसे ही आसपास सहित गांव के लोगों को लगी भारी संख्या में लोग एकत्रित होकर दुबिहां मोड़ तिराहे को जाम कर दिए।सड़क को जमकर उपस्थिति भीड़ पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद व हमारी मांगे पूरी करो के नारे लगाने लगे। उपस्थित लोगों का कहना था कि पुलिस बिना पंचनामा किया लाश को यहां से लेकर चली गई। इस बात को लेकर लोगों में काफी आक्रोश था। मामले की गंभीरता को देखते हुए करीमुद्दीनपुर साहब आसपास के थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। जाम की सूचना पर एसडीएम मुहम्मदाबाद मौके पर पहुंचे दुर्घटना बीमा सहित अन्य सहायता दिए जाने का आश्वासन दिया, इसके बाद मौके से जाम समाप्त हुआ। जाम सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक रहा इसकी वजह से आवागमन पूरी तरह ठप गया था। दुर्घटना की सूचना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया भूपेंद्र की पत्नी आरती का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद भूपेंद्र की मां सरस्वती देवी की हालत बहुत ही दानी हो गई रो-रो कर कह रही थी कि हमारा सुहाग और बेटा दोनों आज छिन गया। भूपेंद्र की दो नाबालिग बच्चियों हैं। घटना के संबंध में प्रभारी थानाधिकारी शैलेश कुमार राय ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले ट्रक को पकड़ लिया गया है। घटना के संबंध में अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



