By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: देश के लिए मरता जीता है कायस्थ समाज – डा. इन्द्रसेन श्रीवास्तव
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > देश के लिए मरता जीता है कायस्थ समाज – डा. इन्द्रसेन श्रीवास्तव
IMG 20251023 WA0309
गाजीपुर

देश के लिए मरता जीता है कायस्थ समाज – डा. इन्द्रसेन श्रीवास्तव

Sonu sharma
Last updated: October 23, 2025 7:48 pm
Sonu sharma
Published: October 23, 2025
Share
SHARE
img 20251023 wa03093701429582801579937
देश के लिए मरता जीता है कायस्थ समाज - डा. इन्द्रसेन श्रीवास्तव 13

कलम हमारी ताकत –अरूण कुमार श्रीवास्तव

advertisement

गाजीपुर । हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान श्री चित्रगुप्त जी की जयंती एवं पूजनोत्सव पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के तत्वावधान में जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उर्दू बाजार स्थित अजय कुमार श्रीवास्तव के आवास से हाथी घोड़े और ध्वज पताकाओं से सुसज्जित भगवान श्री चित्रगुप्त जी की शोभायात्रा निकाली गई जो जो चित्रगुप्त मंदिर के निकट नई सड़क अफीम फैक्ट्री पर जाकर समाप्त हुई। इस शोभायात्रा में भगवान श्री चित्रगुप्त जी एवं भारत माता की झांकी के साथ साथ कायस्थ समाज के महापुरुष स्वामी विवेकानंद, डॉ राजेन्द्र प्रसाद,शहीद खुदीराम बोस, डॉ सुभाष चंद्र बोस,लाल बहादुर शास्त्री, लोकनायक जयप्रकाश नारायण,मुंशी प्रेमचंद, गणेश शंकर विद्यार्थी, महादेवी वर्मा, गोपाल दास नीरज,फिराक गोरखपुरी, डॉ सम्पूर्णानंद, डॉ हरिवंश राय बच्चन, आदि तमाम महापुरुषों की झांकी शामिल थी। इस शोभायात्रा के स्वागत के लिए जगह जगह तोरणद्वार बनाये गये थे। जगह जगह महिलाओं ने भगवान श्री चित्रगुप्त जी की झांकी पर पुष्प वर्षा एवं आरती की । शोभायात्रा को देखने के लिए नगरवासी उमड़ पड़े। जगह जगह नगरवासियों ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।इस शोभायात्रा में समाज के नौजवान जय चित्रगुप्त एवं जय चित्रांश का झंडा लेकर आगे आगे आतिशबाजी करते हुए चित्रगुप्त भगवान की जय ,जय चित्रांश तथा कायस्थ एकता जिंदाबाद का नारा लगाते हुए चल रहे थे । इस शोभायात्रा में महिला संभाग की जिलाध्यक्ष डॉ पूजा श्रीवास्तव के नेतृत्व में महिलाएं भी बड़ी संख्या में शामिल हुई।इस शोभायात्रा में शामिल बतौर मुख्य अतिथि डॉ इन्द्रसेन श्रीवास्तव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कायस्थ समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। मुल्क को बेहतर और समृद्ध बनाने में हमारे समाज ने अपना शत -प्रतिशत योगदान दिया है। यह समाज देश के लिए मरने और जीने वाला है। हमें विरासत में मिले अपने समृद्ध और गौरवशाली इतिहास को सहेजने की जरूरत है। उन्होंने कहा जितना गौरवशाली इतिहास हमारे समाज का है शायद ही किसी समाज का हो । उन्होंने स्वामी विवेकानंद, डॉ सुभाष चंद्र बोस,शहीद खुदीराम बोस, डॉ राजेन्द्र बाबू, लालबहादुर शास्त्री, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, डॉ सम्पूर्णानंद, मुंशी प्रेमचंद, गणेश शंकर विद्यार्थी ,महान वैज्ञानिक शांति स्वरूप भटनागर, विश्व विख्यात हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव,मेगा स्टार अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा,आदि तमाम महापुरुषों के योगदान की चर्चा करते हुए कहा कि हमारे समाज के महापुरुष पूरे देश के लोगों के लिए प्रेरणा के स्त्रोत है। इसके बावजूद राजनीतिक दलों द्वारा हमारे समाज की उपेक्षा समझ से परे है। हमारा पढ़ा लिखा समाज राजनीतिक दलों को क्यूं नहीं पसंद यह अपने आप में एक चिंतनीय विषय है। उन्होंने कायस्थ समाज के लोगों से संगठित होकर सामने आने वाली चुनौतियों से लड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठित होने में ही सबकी भलाई है। जिलाध्यक्ष अरूण कुमार श्रीवास्तव ने सभी को बधाई देते हुए कहा कलम हमारी ताकत है। इसी के बल पर हम दुनिया में अपना इतिहास बनाने में सफल हुए हैं।
इस शोभायात्रा में कायस्थ एकता फाउंडेशन के साथ साथ जनपद में काम कर रही सभी कायस्थ संगठनों ने शामिल होकर अपनी समाज की एकजुटता का परिचय दिया।
इस शोभायात्रा में मुख्य रूप से डा.अंजना श्रीवास्तव ,श्री कांत श्रीवास्तव,महासभा के प्रान्तीय उपाध्यक्ष मुक्तेश्वर प्रसाद श्रीवास्तव, प्रेम कुमार श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव,पप्पू लाल श्रीवास्तव,चन्द्र प्रकाश श्रीवास्तव,शैल श्रीवास्तव,अल्का राज श्रीवास्तव ,अरूण सहाय,सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, नन्दिनी श्रीवास्तव,मोहनलाल श्रीवास्तव,अमर सिंह राठौर,मनीष श्रीवास्तव, माधुरी श्रीवास्तव,प्रदीप श्रीवास्तव उर्फ राजन,निशा श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव,गौरव श्रीवास्तव, पूजा श्रीवास्तव,अजय कुमार श्रीवास्तव, श्वेता श्रीवास्तव,अमरनाथ श्रीवास्तव, विपिन बिहारी वर्मा,राजेश कुमार श्रीवास्तव,विजय प्रकाश श्रीवास्तव,विजय कुमार श्रीवास्तव प्रेमी, मेघा श्रीवास्तव,डॉ सुधीर श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। इस शोभायात्रा के संयोजक विपिन श्रीवास्तव उर्फ डब्बू ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

advertisement
जनपद न्यायालय में राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विश्वा दिवस पर हुआ संगोष्ठी का शुभारंभ
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की मनाई जयंती
पारिवारिक कलह की वजह से मां-बेटी ने ट्रेन के सामने दी जान
गाजीपुर जिला जेल में डीएम-एसपी का निरीक्षण, मोबाइल व प्रतिबंधित सामान पर सख्ती के निर्देश
हरिद्वार में अखिलेश की गंगा स्नान की फोटो राजभर को भायी, बोले गंगा में चढ्ढी पहन के डुबकी लगाएंगे तो आप भी अच्छे लगेंगे
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20251014 WA0244
गाजीपुर

ट्रक की चपेट में आने से छात्रा दर्दनाक मौत, छात्र-छात्रा ने आक्रोशित हो कर किया सड़क जाम

Sonu sharma
Sonu sharma
October 14, 2025
नगर पालिका की नोटिस के जवाब में समाजसेवी विवेक सिंह”शम्मी”ने बोर्ड  मीटिंग में रखा अपना पक्ष  
योगी के भेष भिक्षाटन मांगने वाला मुस्लिम युवक को ग्रामीणो ने पकड़ा
काशी एक्सप्रेस (15018) में बम मिलने के अफवाह से मची अफरा तफरी, औड़िहार में ढाई घंटे रोककर ट्रेन में की गई तलाशी
“एक पल में खुशियों से भरा परिवार मातम में बदल गया…”
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?