
गाजीपुर। लाल बहादुर शास्त्री सेवा समिति ने शास्त्रीनगर मुहल्ले के निवासियों के साथ पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती धूमधाम से मनाते हुवे, श्रद्धा पूर्वक तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर मिष्ठान वितरण किया । जयंती के कार्यक्रम के आयोजनः में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल हुवे, उक्त मौके पर समिति की महिला अध्यक्ष सविता सिंह जी ने अटल जी के जीवन के बारे में बताते हुवे बच्चों को उनके जीवन से सिख लेने को प्रेरित किया और समिति के अध्यक्ष रवींद्र नाथ सिंह, शासकीय अधिवक्ता अखिलेश सिंह, पूर्व प्राचार्य दिनेश सिंह, सचिव चंद्र मोहन सिंह ने अपने अपने विचार रखे। सभा का संचालन संजय पाण्डे जी और अध्यक्षता रवींद्र नाथ सिंह ने किया। इस अवसर पर जूनाइल कोर्ट मेंबर नीरज कुमार मानू, कुंज बिहारी चौरसिया, बृजेश कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह, मिथिलेश कुमार, भानु सिंह, चंद्र मोहन सिंह, चंद्र मोहन त्रिपाठी, अमृत चौरसिया, संजय चौरसिया, अनिल निगम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। सभी ने जयंती दिवस की बधाई देते हुए अपने विचार रखे।



