नोनहरा पुलिस की कार्रवाई, आरीपुर गांव से दो लोग गिरफ्तार

गाजीपुर, 23 अक्टूबर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत नोनहरा थाना पुलिस ने शुक्रवार को शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए निवारक कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक हरीशचन्द राय ने हमराह पुलिसकर्मियों के साथ कार्रवाई करते हुए शिव कश्यप (40) पुत्र फौजदार कश्यप और करन कश्यप (20) पुत्र शिव कश्यप, निवासी ग्राम आरीपुर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया।दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170/126/135 के तहत निवारक कार्रवाई की गई। इसके बाद शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक जमानत एवं मुचलके की प्रक्रिया पूरी कराने हेतु संबंधित न्यायालय भेजा गया।कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक हरीशचन्द राय व थाना नोनहरा की पुलिस टीम।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version