By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बिरादरी के लोग गंदगी और टूटी उम्मीदों में जिंदगी गुजारने को मजबूर …..
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बिरादरी के लोग गंदगी और टूटी उम्मीदों में जिंदगी गुजारने को मजबूर …..
IMG 20251102 WA0228
गाजीपुर

पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बिरादरी के लोग गंदगी और टूटी उम्मीदों में जिंदगी गुजारने को मजबूर …..

Sonu sharma
Last updated: November 2, 2025 1:36 pm
Sonu sharma
Published: November 2, 2025
Share
SHARE
img 20251102 wa02286494053211811123837
पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बिरादरी के लोग गंदगी और टूटी उम्मीदों में जिंदगी गुजारने को मजबूर ….. 13

गाजीपुर । भांवरकोल पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर की बिरादरी के रहने वाले श्रीपुर गांव कि राजभर और दलित बस्ती, आज भी विकास की रोशनी से कोसों दूर है। भले ही राजभर समुदाय का व्यक्ति प्रदेश में पंचायत व्यवस्था का मुखिया बना हो, लेकिन उनकी ही जाति के लोग कीचड़, गंदगी और टूटी उम्मीदों में जिंदगी गुज़ारने को मजबूर हैं। भांवरकोल विकासखंड क्षेत्र के श्रीपुर गांव की दलित और राजभर बस्ती का हाल इतना बदतर है कि बरसात के दिनों में गलियां कीचड़ के समंदर में बदल जाती हैं। बच्चे स्कूल नहीं जा पाते, महिलाएं घर से निकलने से कतराती हैं। नालियों का पानी गलियों में फैल जाता है और मच्छरों का आतंक चारों ओर छा जाता है।स्थानीय रामनाथ राजभर, रणजीत राजभर, भीम राजभर लोगों का कहना है कि आजादी के सात दशक बाद भी इस बस्ती का मुख्य मार्ग और नालियां अब तक नहीं बनीं। सफाईकर्मी महीनों से नहीं आते, जिससे गांव में गंदगी और दुर्गंध का माहौल हमेशा बना रहता है। हर चुनाव में नेता आते हैं, हाथ जोड़ते हैं, वादा करते हैं कि सड़क बनवाएंगे… पर चुनाव खत्म होते ही सब गायब। अब तो हमें खुद पर तरस आता है कि क्या हम भी इसी देश के नागरिक हैं । “हमारे ही मंत्री, पर हमारी नहीं सुनता कोई” राजभर समाज के लोगों का दर्द साफ झलकता है। शेषनाथ राजभर राजभर ने कहा ओमप्रकाश राजभर जी पंचायती राज मंत्री हैं, लेकिन उनके ही बिरादरी के लोग दलदल में जी रहे हैं। क्या मंत्री जी को अपने बिरादरी के लोगों की हालत की खबर नहीं ? या फिर कुर्सी पर बैठने के बाद जनता की आवाज़ उन तक नहीं पहुँचती । लोगों का कहना है कि राजभर बिरादरी को राजनीति में पहचान दिलाने वाले नेता की नज़रों से श्रीपुर गांव पूरी तरह गायब है। यह वही समाज है जो दशकों से वंचित रहा, पर अब अपनी ही सरकार में भी उपेक्षा का शिकार है। नंदलाल गुप्ता, जीतू राजभर, बेचू राजभर, प्रदीप राजभर, मुकेश राजभर, प्रदीप राजू राजभर, गुड़िया देवी, मंगरी देवी, इंदु देवी, वीरेंद्र यादव, मनोज राजभर, मनन राजभर, राधा पासवान ग्रामीणों ने प्रशासन और सरकार से ठोस कदम उठाने की मांग कि है । ग्रामीणों ने जिला प्रशासन, भांवरकोल ब्लॉक अधिकारियों और पंचायत विभाग से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है। वे चाहते हैं कि श्रीपुर की राजभर और दलित बस्ती में नाली-सड़क निर्माण, जल निकासी, सफाई व्यवस्था और बिजली व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि अब समय आ गया है जब सरकार को भाषण नहीं, जमीन पर विकास की बुनियाद रखनी चाहिए। श्रीपुर जैसे गांवों की हालत देखकर साफ है कि विकास सिर्फ नारों में सीमित है, ज़मीनी सच्चाई बिल्कुल उलट।  जमीनी हकीकत बोलती तस्वीरों से भी साफ, श्रीपुर गांव के राजभर और दलित बस्ती का दर्द, विकास की नाकामी की गवाही देता है।

advertisement
हरिद्वार में अखिलेश की गंगा स्नान की फोटो राजभर को भायी, बोले गंगा में चढ्ढी पहन के डुबकी लगाएंगे तो आप भी अच्छे लगेंगे
सादात में चौराहे पर लगी पूर्व ब्लाक प्रमुख रघुवंश सिंह की प्रतिमा का किया जाएगा शिफ्टिंग
ग्रामीणों ने लगाया बिना कार्य भुगतान का आरोप – प्रधान व सचिव पर उठी उंगलियां
मां भवानी मंदिर परिसर में सर्वदलीय समाज की बैठक, भाईचारा व शिक्षा पर हुआ मंथन
माफिया मुख्तार के करीबी रेयाज अंसारी के सहयोगी परवेज जमाल की 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क, D-131 गैंग पर बड़ी कार्रवाई
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2025 12 27 at 8.59.51 PM
Homeउत्तर प्रदेशक्राइमगाजीपुर

गहमर हत्याकांड का आरोपी पुलिस फायरिंग में दबोचा गया, तमंचा बरामद

Shakti
Shakti
December 27, 2025
पिकप वाहन में चार गोबंशों सहित पशु तस्कर गिरफ्तार
डीएम, एसपी ने परीक्षा केन्द्रो का किया निरीक्षण
UP में 21,547 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की जल्द होगी नियुक्ति, भर्ती प्रक्रिया तेज
महाराजगंज–सैयदराजा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की उठी मांग, राज्यसभा सांसद को सौंपा ज्ञापन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?