By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: माफिया मुख्तार के करीबी रेयाज अंसारी के सहयोगी परवेज जमाल की 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क, D-131 गैंग पर बड़ी कार्रवाई
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > माफिया मुख्तार के करीबी रेयाज अंसारी के सहयोगी परवेज जमाल की 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क, D-131 गैंग पर बड़ी कार्रवाई
IMG 20250927 WA0379
गाजीपुर

माफिया मुख्तार के करीबी रेयाज अंसारी के सहयोगी परवेज जमाल की 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क, D-131 गैंग पर बड़ी कार्रवाई

Sonu sharma
Last updated: September 27, 2025 5:21 pm
Sonu sharma
Published: September 27, 2025
Share
SHARE
img 20250927 wa03798229160844111315486
माफिया मुख्तार के करीबी रेयाज अंसारी के सहयोगी परवेज जमाल की 24 करोड़ की संपत्ति कुर्क, D-131 गैंग पर बड़ी कार्रवाई 13

गाजीपुर । कासिमाबाद पुलिस ने माफिया मरहूम मुख्तार अंसारी के आईएस-191 गैंग के सक्रिय सदस्य और D-131 गैंग के सरगना, बहादुरगंज नगरपंचायत चेयरमैन रेयाज अहमद अंसारी के सक्रिय सदस्य परवेज जमाल की तकरीबन 24 करोड़ की अवैध संपत्ति पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर और राजस्व टीम के नेतृत्व में की गई। पुलिस के मुताबिक, रेयाज अहमद अंसारी गैंग पर लंबे समय से रंगदारी वसूली, कूटरचित दस्तावेज बनाना, जमीन पर अवैध कब्जा जैसे गंभीर अपराधों में शामिल था। कासिमाबाद थाने में उसके खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट की धाराएं शामिल हैं। इस कार्रवाई को जिला अधिकारी के आदेश पर गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत अंजाम दिया गया। जब्त संपत्तियों में बहादुरगंज नगरपंचायत के मौजा अब्दुलपुर की 3 भू-संपत्तियां और सिउरा गांव की एक संपत्ति शामिल है, जिनकी कीमत करीब 21 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा तकरीबन 3 करोड़ रुपये से ज्यादा मूल्य की 2 और संपत्तियां भी कुर्की की प्रक्रिया में हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि रेयाज अंसारी के खास परवेज जमाल ने भी अपराध से अर्जित धन से कई जगहों पर जमीन खरीदी थी, जिन्हें उसने अपनी पत्नी यासमीन जमाल के नाम पर रजिस्ट्री कराया। मुख्तार अंसारी की मौत के बाद रेयाज अंसारी अब D-131 गैंग का सरगना बनकर गैंग की कमान संभाले हुए है। प्रशासन का कहना है कि अपराध से कमाई गई हर एक अवैध संपत्ति को जप्त और कुर्क किया जाएगा।

advertisement

कुर्क की गई संपत्ति का विवरण

advertisement

(1)

advertisement

मौजा – सिउरा, परगना – जहूराबाद, तहसील – कासिमाबाद, जनपद – गाजीपुर
गाटा संख्या – 602, रकबा – 0.057 हे०
से केली यासमीन जमाल पत्नी परवेज जमाल द्वारा रकबा 0.023 हे० (01 बिस्वा 16-2/3 धूर = 233.36 वर्ग मीटर) क्रय।
वर्तमान बाजार मूल्य – ₹3,90,00,000/- (तीन करोड़ नब्बे लाख मात्र)

(2)

मौजा – अब्दुलपुर, परगना – जहूराबाद, तहसील – कासिमाबाद, जनपद – गाजीपुर

आ.नं. 233, रकबा 0.033 हे० में से 0-1-6

आ.नं. 234, रकबा 0.048 हे० में से 0-2-1

आ.नं. 235, रकबा 0.133 हे० में से 0-0-10

- Advertisement -

कुल रकबा – 0-3-17 = 488.95 वर्ग मीटर
क्रेता – यासमीन जमाल पत्नी परवेज जमाल
वर्तमान बाजार मूल्य – ₹11,66,00,000/- (ग्यारह करोड़ छियासठ लाख मात्र)

(3)

मौजा – अब्दुलपुर, परगना – जहूराबाद, तहसील – कासिमाबाद, जनपद – गाजीपुर
आ.नं. 193/4, रकबा – 0.126 हे० में से 0.0127 हे० (127 वर्ग मीटर)
क्रेता – यासमीन जमाल पत्नी परवेज जमाल
वर्तमान बाजार मूल्य – ₹3,15,00,000/- (तीन करोड़ पन्द्रह लाख मात्र)

- Advertisement -

(4)

मौजा – अब्दुलपुर, परगना – जहूराबाद, तहसील – कासिमाबाद, जनपद – गाजीपुर
आ.नं. 215, रकबा – 0.072 हे० में से 0.0127 हे० (127 वर्ग मीटर)
क्रेता – यासमीन जमाल पत्नी परवेज जमाल
वर्तमान बाजार मूल्य – ₹1,90,00,000/- (एक करोड़ नब्बे लाख मात्र)

(5)

मौजा – सरायलखन्सी, परगना व तहसील – सदर, जनपद – मऊनाथ भंजन (मऊ)
आ.नं. 1035, रकबा – 056 कड़ी (22.67 एयर = 226.8 वर्ग मीटर)
क्रेता – ऐनुलहक पुत्र सत्तार, निवासी ग्राम मोहल्ला इमली टाल, कस्बा बहादुरगंज, तहसील कासिमाबाद, जनपद गाजीपुर
वर्तमान बाजार मूल्य – ₹1,64,00,000/- (एक करोड़ चौंसठ लाख मात्र)

(6)

मौजा – जहागिराबाद, परगना व तहसील – सदर, जनपद – मऊ
आ.नं. 38, रकबा – 056 कड़ी (226.8 वर्ग मीटर)
क्रेता – यासमीन जमाल पत्नी परवेज जमाल, संरक्षिका माता हकीकी नाबालिग पुत्र अहद जमाल पुत्र परवेज जमाल, निवासी इमली टाल, कस्बा बहादुरगंज, जनपद गाजीपुर
वर्तमान बाजार मूल्य – ₹1,64,00,000/- (एक करोड़ चौंसठ लाख मात्र)

उपर्युक्त सम्पत्तियाँ, अभियुक्त द्वारा अवैध आय से अर्जित होने के कारण, जिला मजिस्ट्रेट जनपद गाजीपुर के आदेश से वाद संख्या 2465/2025 के अंतर्गत कुर्क किया गया हैं।

वेलफेयर क्लब द्वारा प्रतियोगिता का परिणाम घोषित
गाजीपुर के विकास को मिलेगी नई गति, 81 करोड़ से अधिक का बजट पास
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मना चंदनी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
श्रीधर पाण्डेय ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण कर जिले का नाम किया रोशन
समर्पण संस्था गाजीपुर द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय ने 76वा गणतंत्र दिवस का धूमधाम से मनाया गया
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250519 WA0216
गाजीपुर

सर्व समाज महासम्मेलन बाघी में संपन्न, दिया गया सद्भाव का संदेश

Sonu sharma
Sonu sharma
May 19, 2025
मुहम्मदाबाद में बोर्ड की बैठक में विधायक प्रतिनिधि जलालुद्दीन खां उर्फ़ लड्डू खां ने नाले-नाली और जाम की समस्या पर नो-इंट्री की उठाई मांग
कारगिल शहीद इश्तियाक खान के पैतृक गांव पखनपुरा में दी गई श्रद्धांजलि
बी० एड० विषम सेमेस्टर की परीक्षा सम्पन्न, 09 नकलची पकड़े गए
सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच धूमधाम से मना चंदनी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?