पीजी कॉलेज में छात्रवृत्ति सत्यापन के लिए 26 नवंबर तक मौका, अवकाश में भी खुले रहेंगे बायोमेट्रिक काउंटर

गाजीपुर। पी० जी० कॉलेज परिसर में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति के लिए छात्रों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरणवर्तमान में जारी है। छात्र छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसको ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी बायोमेट्रिक काउंटर खोले जा रहे हैं।रविवार को कार्यालय समय के दौरान आने वाले छात्र-छात्राओं का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किया गया। इसके अतिरिक्त प्रतिदिन कार्यालय अवधि में भी नियमित रूप से प्रमाणीकरण किया जा रहा है।पी. जी. कॉलेज परिसर में प्रमाणीकरण के दौरान विद्यार्थियों को सुविधा मिलती रहे, इसके लिए जनरेटर के माध्यम से निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। काउंटर के आसपास अतिरिक्त लाइट लगाई गई हैं, ताकि प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था बनी रहे। शौचालयों की नियमित साफ-सफाई भी की जा रही है, ताकि प्रमाणीकरण के लिए आने वाले छात्र छात्राओं को किसी तरह की असुविधा का सामना न करना पड़े।प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण की प्रक्रिया परिसर में सुचारु रूप से संचालित है। 26 नवंबर तक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण का कार्य चलता रहेगा। ऐसे छात्र-छात्रा जिनका अब तक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण नहीं हुआ है। उनसे अपेक्षा है कि वह 26 नवंबर तक बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना सुनिश्चित करें।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version