By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: पूर्व शिक्षामंत्री कालीचरण यादव को पुण्‍यतिथि पर नम आंखों से किया गया याद, वक्ताओं ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का किया आह्वान
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > पूर्व शिक्षामंत्री कालीचरण यादव को पुण्‍यतिथि पर नम आंखों से किया गया याद, वक्ताओं ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का किया आह्वान
गाजीपुर

पूर्व शिक्षामंत्री कालीचरण यादव को पुण्‍यतिथि पर नम आंखों से किया गया याद, वक्ताओं ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

Sonu sharma
Last updated: November 13, 2024 5:14 pm
Sonu sharma
Published: November 13, 2024
Share
SHARE
img 20241113 wa01594006800510956303265
पूर्व शिक्षामंत्री कालीचरण यादव को पुण्‍यतिथि पर नम आंखों से किया गया याद, वक्ताओं ने उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का किया आह्वान 2

गाजीपुर । सादात पूर्व शिक्षामंत्री एवं समता कालेज के संस्थापक स्व. कालीचरण यादव को बुधवार को उनकी सातवीं पुण्यतिथि पर याद किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सांसद राधे मोहन सिंह ने कहा कि स्व. कालीचरण यादव ने शिक्षा की ज्योति जो वर्षों पहले जलाई थी उसकी समाज में एकता व समरसता का भाव आज भी विद्यमान है। उन्होंने न केवल जनपद अपितु पूरे सूबे में कम समय में ज्यादा शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की थी। उनके बताए हुए सिद्धांतों पर चलना ही सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिवेश में भी आज की शिक्षा विभिन्न झंझावातों से गुजर रही है, जिसके प्रति हम सभी की जिम्मेदारी बनती है। अध्यक्षीय उद्बोधन में पूर्व प्रधानाचार्य रामधनी यादव ने अनेक संस्मरण का उल्लेख करते हुए पूर्व शिक्षा मंत्री को कर्तव्यों के प्रति कठोर और सामाजिक जीवन के प्रति नरम दिल इंसान बताया। प्रबंधक इंजीनियर सभाजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के हाथों जरूरत मंद लोगों को कम्बल वितरित कराया। इसके पहले मुख्य अतिथि ने स्व. कालीचरण यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। अतिथियों की अगवानी एनसीसी कैडेटों ने किया। छात्र-छात्राओं व लोक कलाकार सूबेदार स्नेही ने गीत प्रस्तुत किया। इस मौके पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र राय, प्रबंधक इंजी. सभाजीत सिंह, प्राचार्य प्रो. अजय शुक्ल, प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह यादव, डा. रणजीत सिंह, रणविजय यादव, रणवीर यादव, अभिषेक यादव, डा. विंध्याचल यादव, डा. कमलेश यादव, डा . उदयभान सिंह, रामधनी शर्मा, जगजीवन प्रसाद जायसवाल, कैलाश यादव, धर्मेन्द्र यादव सोनू, सुरेन्द्र सिंह यादव, अशोक कुशवाहा सहित छात्र छात्रा और विद्यालय स्टाफ मौजूद रहा। अध्यक्षता रामधनी यादव व संचालन डा. पीयूष वर्मा ने किया।

advertisement
कनुवान गांव के ग्राम प्रधान जितेंद्र नाथ राय पंच तत्व में विलीन
ट्रक के धक्के से टोटों सवार अधेड़ महिला की मौत
दुल्लहपुर में महिला किसान पर तमंचा सटाकर लूट, ट्यूबवेल से मोटर–स्टार्टर चोरी, मड़ई में लगाई आग
पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी : सीएमओ डॉ. सुनील पांडेय
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में हर्षोल्लास से मना 77वां गणतंत्र दिवस, छात्राओं ने पेश किए देशभक्ति कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News

एशियाई फोटोग्राफर वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया वार्षिक उत्सव

Sonu sharma
Sonu sharma
October 19, 2024
चंदनी पब्लिक स्कूल के छात्र – छात्राओ ने एजूकेशन टूर में उत्साह से भाग लिया
देव दीवाली रंगोली प्रतियोगिता में सविता प्रथम
गाजीपुर: होली स्पेशल ट्रेन में ऑन-ड्यूटी टीटी का बैग चोरी, RPF ने चोर को दबोचा
गाजीपुर : डोमनपुरा में महादेव युवा समिति द्वारा मंदिर पर 2100 दीप प्रज्वलित कर मनाई गई भव्य देव दीपावाली
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?