By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: दुल्लहपुर में महिला किसान पर तमंचा सटाकर लूट, ट्यूबवेल से मोटर–स्टार्टर चोरी, मड़ई में लगाई आग
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > क्राइम > दुल्लहपुर में महिला किसान पर तमंचा सटाकर लूट, ट्यूबवेल से मोटर–स्टार्टर चोरी, मड़ई में लगाई आग
WhatsApp Image 2026 01 08 at 7.34.44 PM
क्राइमगाजीपुर

दुल्लहपुर में महिला किसान पर तमंचा सटाकर लूट, ट्यूबवेल से मोटर–स्टार्टर चोरी, मड़ई में लगाई आग

Avinash
Last updated: January 8, 2026 8:31 pm
Avinash
Published: January 8, 2026
Share
SHARE

दुल्लहपुर (गाजीपुर)। थाना दुल्लहपुर क्षेत्र के ग्राम अतरौला में बुधवार देर शाम करीब 7 बजे महिला किसान के साथ हुई सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दबंगों ने महिला की कनपटी पर तमंचा सटाकर न केवल लूटपाट की, बल्कि ट्यूबवेल की मड़ई में आग लगाकर भारी नुकसान भी पहुंचाया।

advertisement
WhatsApp Image 2026 01 08 at 7.34.44 PM
दुल्लहपुर में महिला किसान पर तमंचा सटाकर लूट, ट्यूबवेल से मोटर–स्टार्टर चोरी, मड़ई में लगाई आग 14

पीड़िता कौशल्या देवी पत्नी संतोष राजभर अपने खेत में स्थित ट्यूबवेल की मड़ई (छप्पर) में बैठी थीं। इसी दौरान नामजद आरोपी अंशु उर्फ अर्जुन चौहान पुत्र लक्ष्मण चौहान, निवासी ग्राम मदरिया, थाना दुल्लहपुर, अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मौके पर पहुंचा। आरोप है कि अंशु चौहान ने अवैध तमंचा महिला की कनपटी पर सटाकर जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट करते हुए उसे मड़ई के अंदर धक्का दे दिया।

advertisement

इसके बाद आरोपियों ने ट्यूबवेल से मोटर और स्टार्टर खोलकर चोरी कर लिया। जाते-जाते आरोपियों ने मड़ई पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी, जिससे छप्पर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। आग की चपेट में आकर मड़ई में रखा लगभग 50 किलोग्राम लपेटा पाइप और 10 बोरी धान भी जलकर राख हो गया। इस घटना में पीड़िता को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

advertisement
images 3
दुल्लहपुर में महिला किसान पर तमंचा सटाकर लूट, ट्यूबवेल से मोटर–स्टार्टर चोरी, मड़ई में लगाई आग 15

घटना के समय महिला के शोर मचाने पर कुछ दूरी पर मौजूद ग्रामीण आग की लपटें देखकर मौके पर पहुंचे और महिला की जान बचाई। हालांकि ठंड और घने कुहासे का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गए।

पीड़िता ने बताया कि वह नामजद आरोपी को पहले से जानती हैं, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य व्यक्ति अज्ञात हैं, जिन्हें सामने आने पर वह पहचान सकती हैं। घटना के बाद से पीड़िता और उसका परिवार भय के साये में है और भविष्य में भी जान-माल की आशंका जता रहा है।

पीड़िता कौशल्या देवी ने थाना दुल्लहपुर में लिखित तहरीर देकर नामजद एवं अज्ञात अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी और आपराधिक घटनाओं को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल व्याप्त है।

इस संबंध में जब दुल्लहपुर थाना अध्यक्ष कमलेश कुमार से दो बार फोन पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने बताया कि वह कोर्ट में व्यस्त हैं।

29वे शास्त्रीय एवं लोक नृत्य  प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
गाजीपुर: अवैध ई-फार्मेसी के खिलाफ सड़कों पर उतरे दवा व्यापारी
ट्रक के धक्के से टोटों सवार अधेड़ महिला की मौत
विश्व मधुमेह दिवस पर राजकीय गाजीपुर होमियोपैथिक मेडिकल कॉलेज में भव्य कार्यशाला का हुआ आयोजन
बिरनो: सड़क हादसे में गाजीपुर के दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260226 WA0490
गाजीपुर

हमलावरों के गिरफ्तारी न होने पर 48 घंटे के अंदर, गाजीपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय होगा धरना प्रदर्शन : ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र संगठन

Sonu sharma
Sonu sharma
February 26, 2026
शहर के प्रमुख चौराहों पर खराब पड़ी आरओ मशीनों को ठीक कराने की मांग, छात्रों ने सौंपा पत्रक
गाजीपुर में मेघालय पुलिस की कार्रवाई : सोनम रघुवंशी से पूछताछ के लिए पहुंची पुलिस
क्रिसमस की पूर्व संध्या पर खूनी संघर्ष, युवक की मौत, गांव में तनाव
समाजवादी जनता पार्टी चंद्रशेखर की प्रदेश कमेटी की बैठक संपन्न, संगठन मजबूत करने पर जोर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?