गाजीपुर। सकलेनाबाद चौराहे के पास शुक्रवार देर रात करीब 12 बजे सीमेंटेड बिजली का पोल अचानक जड़ से टूटकर सामने स्थित एक मकान की स्टील रेलिंग पर जा गिरा। हादसे में रेलिंग क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि किसी के घायल होने या जनहानि की सूचना नहीं है।पोल टूटने के बाद करीब 10 से 12 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और रास्ते में बैरिकेडिंग कर आवागमन को नियंत्रित किया। पोल टूटने की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों ने किसी बड़े वाहन के तार में फंसने की आशंका जताई है। वास्तविक कारण जांच के बाद ही सामने आएगा।



