By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ChatGPT Image Jul 19 2026 12 14 32 PM
    जम्मू में पुंछ और किश्तवाड़ में बादल फटे:8 मौतें, 250 गाड़ियां बहीं
    July 19, 2026
    मोहम्मदाबाद में अतिक्रमण हटाते नगर पालिका और पुलिस की संयुक्त टीम
    अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नगर पालिका और पुलिस का संयुक्त अभियान
    July 4, 2026
    सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो, जिसमें महिलाओं और पुरुषों के बीच विवाद को लेकर चर्चा हो रही है।
    बहस के बाद महिलाओं ने खुद फाड़े कपड़े? “Viral Video” ने सोशल मीडिया पर मचा दिया बवाल
    June 23, 2026
    राजभर और सपा के बीच तेज हुई सियासी जंग।
    राजभर का बड़ा दावा या सपा की नई चाल? 2027 से पहले तेज हुई सियासी हलचल
    June 23, 2026
    भांवरकोल के बाठा गांव के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव
    घर से निकले युवक की अगले दिन मिली लाश, बाठा गांव के पास शव मिलने से मचा हड़कंप
    June 20, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: ऑनलाइन उपस्थिति आदेश के विरोध में पंचायत सचिवों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी…
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > ऑनलाइन उपस्थिति आदेश के विरोध में पंचायत सचिवों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी…
WhatsApp Image 2025 12 05 at 3.12.43 PM 1
गाजीपुरUncategorized

ऑनलाइन उपस्थिति आदेश के विरोध में पंचायत सचिवों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी…

Shakti
Last updated: December 5, 2025 7:00 pm
Shakti
Published: December 5, 2025
Share
SHARE

गाजीपुर/ भांवरकोल। जनपद के सोलहो विकास खंडों में पंचायत सचिवों ने काली पट्टी बांधकर लगातार पांचवे दिन अपना विरोध दर्ज कराया। पंचायत सचिव पिछले 1 दिसंबर से लगातार आंदोलन कर रहे हैं। क्रमिक शांतिपूर्ण सत्याग्रह / आंदोलन के लगातार पांचवें दिन सचिवों ने अपने स्थानीय विकास खण्ड पर उपस्थित होकर काली पट्टी बांधकर दरी पर बैठकर अपना विरोध दर्ज कराया। ग्राम विकास संगठन के जिलाध्यक्ष बैजनाथ तिवारी ने कहा कि ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश पूर्णतः अव्यावहारिक है अन्य किसी भी फील्डवर्कर को ऑनलाइन उपस्थिति का आदेश नहीं दिया गया है, अतः जब तक यह आदेश वापस नहीं होगा, हमारा आंदोलन चलता रहेगा।

ग्राम पंचायत अधिकारी संगठन के जिला अध्यक्ष सूर्यभानु ने कहा कि पंचायत सचिव जो की पंचायत एवं विकास विभाग के कर्मचारी हैं उनका कार्य लक्ष्य आधारित है जिसके कारण वे अवकाश के दिनों में भी कार्य करते हैं।उनसे चिकित्सा, स्वास्थ्य, कृषि, राजस्व, समाज कल्याण समेत अनेक विभागों के कार्य जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा जबरदस्ती थोपे जा रहे हैं एवं भय का वातावरण तैयार कर हम लोगों से कार्य कराया जा रहा है जिससे पंचायत एवं विकास विभाग के कार्य प्रभावित हो रहे हैं जिससे सचिव मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे है।

advertisement

सचिव संगठन किसी भी सूरत में सचिवों का शोषण बर्दाश्त नहीं करेगा,अभी हमारा शांतिपूर्ण आंदोलन क्रमबद्ध तरीके से चल रहा है, सारे शासकीय ग्रुपों से लेफ्ट हो जाने के उपरांत आंदोलन के अगले चरण में हम अपना डोंगल सहायक विकास अधिकारी पंचायत के यहां जमा कर देंगे यदि इसके बाद भी हमारी मांगों पर सुनवाई नहीं होती है तो पूर्णरूपेण कार्य बहिष्कार किया जाएगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन/प्रशासन की होगी। विभिन्न विकासखंडों से आंदोलन में शिवप्रकाश त्रिपाठी, मंजेश यादव,गोपाल सिंह,रमेशचंद्र, विजय खरवार, अजय राय,कंचन कुमार जायसवाल, पवन पांडेय, प्रवीण श्रीवास्तव,मनोज यादव, प्रभाकर पांडे, राजकुमार यादव, शशिकांत, बृजेश, महताब,पिंटू सरोज, रवि प्रकाश यादव,नीतू सिंह,देवांगसिंह, शिवा जी पटेल ,धर्मेंद्र यादव, मयंक मिश्रा, श्यामसुंदर, लल्लन यादव,सुनील सिंह, शैलेन्द्र यादव, मुकेश सिंह, संजय सक्सेना, रामनिवास राय, कमलेश जायसवाल, मयंकधर राय, अनिल यादव, धनंजय,मीनू राय, संगीता कुशवाहा, आनंदिता कुशवाहा, बिंदु खरवार, अंकिता सिंह सहित सैकड़ों सचिवों ने प्रतिभाग किया।

advertisement

इसी क्रम में विकासखंड भांवरकोल में सत्याग्रह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष सूर्य भान राय ने किया इस मौके पर खंड विकास अधिकारी श्री महेंद्र प्रसाद यादव को मा० मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव जी को संबोधित ज्ञापन दिया गया इस मौके पर मुख्य रूप से राजकुमार यादव, ज्ञानेंद्र यादव, बृजेश कुमार, शशिकांत, पिंटू, सरोज, महताब आलम, नीतू सिंह, देवांग सिंह, हरिओम कनौजिया, रवि प्रकाश यादव, शिवाजी पटेल, पंकज आदि सचिव उपस्थित रहे।

advertisement
WhatsApp Image 2025 12 05 at 3.12.43 PM
ऑनलाइन उपस्थिति आदेश के विरोध में पंचायत सचिवों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी... 13
गंगा खतरे के निशान से ऊपर हैं, ऐसे में जिला प्रशासन ने स्नानार्थियों के लिए गंगा घाट के ऊपर लगाए नल
किसान सम्मान निधि योजना दिलाने का झांसा देकर हिस्ट्रीशीटर ने महिला के जमीन का फर्जी तरीके से कराया एकरारनामा
गाजीपुर में भीषण सड़क हादसा, मछली लदी पिकअप को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत
मुहम्मदाबाद तहसील परिसर तीन दिवसीय मेला और प्रदर्शनी शुरू
गाजीपुर में 26 लाख का गांजा बरामद, डीसीएम से तीन तस्कर गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250701 WA0085
गाजीपुर

डायट प्राचार्य कोमल यादव हुए सेवानिवृत्त, डीआईओएस को दिया चार्ज

Sonu sharma
Sonu sharma
July 1, 2025
बिजली बिल राहत योजना का मेगा कैंप, 3 लाख की वसूली – 27 उपभोक्ताओं की कटी बिजली
सादात नगर पंचायत प्रशासन ने तीन हजार जरूरतमंदों को बांटा कम्बल, लाभार्थियों ने की सराहना
गाजीपुर में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
मुख्तार अंसारी के चचेरे भाई मोहीनुद्दीन अंसारी की जमानत पर सुनवाई टली, अब 9 फरवरी को होगी अगली कार्यवाही
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?