प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता हेतु जनपद गाजीपुर के 10 खिलाड़ियों का चयन

गाजीपुर। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 27 से 29 नवम्बर 2026 तक जनपद अलीगढ़ में किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में जनपद गाजीपुर की टीम के प्रतिभाग हेतु जिला स्तरीय चयन/ट्रायल दिनांक 24 नवम्बर 2026 को प्रातः 11.00 बजे से नेहरू स्टेडियम, गोराबाजार, गाजीपुर के प्रांगण में आयोजित किया गया।जिला स्तरीय चयन/ट्रायल में कुल 30 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों में से उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर 10 खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ियों को वाराणसी मंडल की ओर से दिनांक 25 नवम्बर 2026 को प्रातः 09.00 बजे तक संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम, सिगरा, वाराणसी में आयोजित चयन प्रक्रिया में प्रतिभाग करना होगा। इस अवसर पर गाजीपुर कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अरुण अहमद, कबड्डी प्रशिक्षिका सुश्री अंजली वर्मा, अजय गुप्ता तथा क्रीड़ा अधिकारी देवी प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे। इनके मार्गदर्शन एवं देखरेख में जिला स्तरीय चयन/ट्रायल सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जनपद के चयनित खिलाड़ियों को आगामी मंडलीय चयन एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version