By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: प्रधानमंत्री से मिली सादात की उद्यमी डॉ सुबुही आब्दी, पीएम ने किया उचित मार्गदर्शन
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > प्रधानमंत्री से मिली सादात की उद्यमी डॉ सुबुही आब्दी, पीएम ने किया उचित मार्गदर्शन
Screenshot 20251012 203952 WhatsApp
गाजीपुर

प्रधानमंत्री से मिली सादात की उद्यमी डॉ सुबुही आब्दी, पीएम ने किया उचित मार्गदर्शन

Sonu sharma
Last updated: October 12, 2025 8:42 pm
Sonu sharma
Published: October 12, 2025
Share
SHARE
img 20251012 wa01761459173079306386693
प्रधानमंत्री से मिली सादात की उद्यमी डॉ सुबुही आब्दी, पीएम ने किया उचित मार्गदर्शन 3

गाजीपुर । देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने गाजीपुर जिले के सादात नगर पंचायत के वार्ड दस निवासिनी महिला मत्स्य उद्यमी कु. डॉ. सुबुही आब्दी से पूसा नई दिल्ली में उत्तरप्रदेश का प्रतिनिधत्व करते हुए मत्स्य पालन से संबंधित संवाद किया। इस दौरान प्रधानमंत्री जी ने मत्स्य पालन और गतिविधियों में सफलता प्राप्त करने के लिए डॉ. आब्दी को महत्वपूर्ण सुझाव और मार्गदर्शन दिया, जिससे वह काफी प्रसन्न और उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री जी के साथ संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रविवार को सादात लौटने के बाद डॉ. सुबुही आब्दी ने बताया कि बीते शनिवार को भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद पूसा दिल्ली में आयोजित संवाद कार्यक्रम में उन्हें भी भारत सरकार से आमंत्रित किया गया था। उन्होंने बताया कि इस संवाद कार्यक्रम में देश भर के आठ राज्यों से उद्यमियों को आमंत्रित किया गया था। इनमें उत्तर प्रदेश से एक मात्र मत्स्य उद्यमी के रूप में वह उपस्थित रही। संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने उनसे गाजीपुर जनपद के सादात में सजावटी मछली का प्रजनन एवं पालन केन्द्र संचालित करने के पीछे की मंशा के बारे में जानकारी लिया। साथ ही उन्होंने वर्ष 2023-24 से (पी.एम.एम.एस.वाई.) योजना अंतर्गत संचालित इस मेगा प्रोजेक्ट से होने वाले लाभ, इससे जुड़े वर्करों आदि के बारे में जानकारी ली। साथ ही उन्होंने आवश्यक सुझाव भी दिया, जिससे महिला मत्स्य उद्यमी डॉ. सुबुही आब्दी काफी उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जी से संवाद के बाद उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है, जो प्रोजेक्ट के विकास में सहायक साबित होगा। उल्लेखनीय है कि डॉ. सुबुही आब्दी सादात में उत्तर प्रदेश सरकार ,स्थानीय जिला प्रशासन के सरकार ,मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश के सहयोग से सजावटी मछली का प्रजनन एवं पालन केन्द्र संचालित कर रही हैं। उन्होंने सादात के समता इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट करने के बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एम.फिल. और पीएचडी किया है। वह मत्स्य से जुड़े कई अनुसंधान कर चुकी हैं। साथ ही उत्तर प्रदेश मत्स्य विभाग के साथ दो वर्ष कार्य कर चुकी हैं। उन्होंने बताया कि युवा वर्ग को प्रशिक्षित करके मत्स्य उत्पादन को बढ़ावा देना चाहती हैं, जिसमें महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी हो। फिलहाल इस उपलब्धि के लिए उन्हें शुभेच्छुओं ने बधाई देते हुए उनके उद्यम के उत्तरोत्तर विकास की कामना किया है।

advertisement
केन्द्रीय विद्यालय संगठन का हर्षोल्लास पूर्वक मना 62वां स्थापना दिवस
जिले के 3378 मतदान केंद्रों पर 18 जनवरी को पढ़ी जाएगी मतदाता सूची
खेल-कूद में अनुशासन बेहद जरूरी – अजय राय
इसी जुमले को हथियार बनाकर मंत्री का फर्जी बेटा बनकर विनय चौहान नामक नटवरलाल गिरफ्तार
समाजसेवी दीपक उपाध्याय ने नवनिर्मित ट्रामा सेंटर को चालू करायें जाने के सम्बन्ध में डीएम को सौंपा पत्रक
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News

विद्युत मजदूर पंचायत के प्रतिनिधियों ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Sonu sharma
Sonu sharma
October 4, 2024
अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता वॉलीबॉल (पुरुष) में पीजी कॉलेज बना विजेता
अंधे साधु की गला काटकर हत्या : गांव में पसरा
स्वास्थ्य शिविर में 1200 मरीजों की जांचोपरांत दवा का वितरण किया
शिविर से मिली भाषाई कौशल विकास को गति
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?