By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: अंधे साधु की गला काटकर हत्या : गांव में पसरा
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > अंधे साधु की गला काटकर हत्या : गांव में पसरा
IMG 20250506 WA0280
गाजीपुर

अंधे साधु की गला काटकर हत्या : गांव में पसरा

Sonu sharma
Last updated: May 6, 2025 6:09 pm
Sonu sharma
Published: May 6, 2025
Share
SHARE
img 20250506 wa02806885615002414704038
अंधे साधु की गला काटकर हत्या : गांव में पसरा 13

गाजीपुर । जिले के कोतवाली क्षेत्र के बुजुर्ग पुलिस चौकी के कोठवा, बुजुर्गा गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सोमवार की देर रात अज्ञात दरिंदों ने 50 वर्षीय दृष्टिहीन साधु रामनगीना यादव की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। मृतक अपने परिवार से अलग रहता था, उसकी शादी ब्याह नहीं हुआ था, बताया जा रहा है कि उसके बड़े भाई वकील यादव से उसकी नहीं बनती थी, इनके नाम से गांव में कुछ जमीन थी और ये गांव के ही मंदिर पर पूजा पाठ करते थे और घूमते रहते थे, और गांव के ही एक परिवार में इनका खाना पीना होता था और रात में ये वही बाहर सोते थे, पूनम ने बताया कि बीती रात सोमवार को ये खाना खाकर सोए थे, इनकी चिल्लाने की आवाज सुनकर अंदर से लोग जब तक आते तबतक हत्यारे इनकी हत्या करके भाग गए थे, फिलहाल पूनम ने बताया कि दृष्टिहीन मृतक नगीना साधू पिछले कई साल से उनके यहां ही रहते थे, उनका अपने सगे भाई वकील यादव से नहीं बनती थी और वे अलग उनके यहां ही रहते थे। सूत्रों के अनुसार उनके नाम से कुछ पुश्तैनी जमीन थी और उसे वे बेचना चाह रहे थे जिसका विवाद भाई से चल रहा था।हत्या की वारदात साधु गांव की एक आटा चक्की के बाहर सोए हुए थे, जहां रात के अंधेरे में उन पर जानलेवा हमला किया गया।दृष्टिहीन साधुमृतक नगीना साधू (52) बचपन से ही दोनों आंखों से अंधे थे और मंदिर में पूजा-पाठ कर, गांव में भिक्षा मांगकर जीवन यापन करते थे। परिवार से अलग गांव के ही एक परिवार पिंटू और पूनम के यहां खाना खाकर सोए थे, हत्यारों ने वहीं दिया वारदात को अंजाम।पुलिस जांचपुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।ग्रामीणों में दहशत इस वीभत्स वारदात से गांव में दहशत का माहौल है और लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पड़ोसी नवीन कुमार ने बताया कि रात में इनकी आवाज आई थी, भोर में सबको जानकारी हुई है, पुलिस तफ्तीश कर रही है।पुलिस प्रथम दृष्टया जमीनी विवाद का मामला बता रही है, लेकिन अभी तक हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक नगीना साधू उर्फ राम नगीना यादव दृष्टिहीन थे, गांव में उनके नाम से पुश्तैनी जमीन थी जिसे वो बेचना चाहते थे, सगे बड़े भाई वकील यादव और उनके परिवार से उनकी नहीं पटती थी, बीती रात हत्यारों ने गाला काटकर उनकी हत्या कर दी जिसके बाद पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर चुकी है।

advertisement
कनुवान के नवनिर्वाचित प्रधान को दिलाई गई शपथ
राजस्व, भूमि और पुलिस से जुड़ी शिकायतें तहसील दिवस पर सुनी गईं
गाजीपुर: केन्द्रीय बजट 2026–27 पूर्वांचल को विकास का नया इंजन बनाएगा : प्रो. राघवेन्द्र पाण्डेय
गाजीपुर में “वृंदा ऑप्टिकल” का भव्य शुभारंभ, लोगों को मिलेंगी आधुनिक नेत्र सुविधाएं
सादात में खाटू श्याम जी के जन्मदिन पर भक्तों ने निकाली शोभायात्रा
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
ChatGPT Image May 8 2026 02 06 09 PM
उत्तर प्रदेशवाराणसी

अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, 700 करोड़ की जमीन खाली

Sonu sharma
Sonu sharma
May 8, 2026
सिविल बार चुनाव, पहले दिन सुरेश चंद्र श्रीवास्तव और राजेंद्र विक्रम ने भरा अध्यक्ष पद का पर्चा
जीएसटी चोरी के आरोप में वांछित आरोपी को भांवरकोल पुलिस ने किया गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश अपराध निरोधक समिति के सदस्यों द्वारा असीम अरुण का हुआ भव्य स्वागत
कंपोजिट विद्यालय मजुईं सादात में दीपोत्सव कार्यक्रम में सहायक अध्यापिका सावित्री यादव का हुआ सम्मान
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?