
गाजीपुर। नए साल के जश्न के बीच गाजीपुर में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। अयोध्या दर्शन गए एक परिवार के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते हुए लाखों की चोरी को अंजाम दिया। घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के महाराजगंज गांव की है, जहां चोरों ने ताले तोड़कर करीब 20 लाख रुपये से ज्यादा के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। ये तस्वीरें गाजीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत महाराजगंज गांव की हैं। इसी घर में चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।पीड़ित सुरेंद्र कुमार जायसवाल अपने परिवार के साथ नए साल के मौके पर अयोध्या दर्शन गए हुए थे। घर सूना देख चोरों ने ताले तोड़े और अंदर घुसकर कमरों को खंगाल डाला। सुबह जब घटना की सूचना परिजनों को मिली तो उनके होश उड़ गए। जब पीड़ित परिवार घर पहुँचा तो घर के अंदर का नजारा देख होश उड़ गए। तस्वीरों से साफ अंदाजा लगया जा सकता है कि चोर बड़े ही आराम से घर को खंगाला कमरे अस्त-व्यस्त हैं, अलमारी टूटी हुई है और सारा कीमती सामान गायब है। मामले में पीड़ित प्रियंका जायसवाल ने बताया कि हम लोग नए साल पर अयोध्या दर्शन गए थे। तभी फोन से जानकारी मिली कि घर में चोरी हो गई है। जब वापस आए तो देखा कि 20 लाख के जेवर, डेढ़ लाख नकदी, लैपटॉप और कैमरा सब गायब है। पुलिस को तहरीर दे दी है, जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पीड़ित परिवार के अनुसार, चोर करीब 20 लाख रुपये के जेवरात, डेढ़ लाख रुपये नकद, एक लैपटॉप और एक कैमरा चोरी कर ले गए हैं। चोरी गए सामानों की पूरी सूची बनाकर सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर के साथ दे दी गई है। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। साथ ही संदिग्धों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।



