गाजीपुर में एसपी Iraj Raja ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 23 निरीक्षक और उपनिरीक्षकों का तबादला किया है। प्रमोद कुमार यादव को खिजिरपुर चौकी, पन्नेलाल को मंडी समिति चौकी, रबिन्शु पाण्डेय को मटेहू चौकी, राजेश कुमार सिंह को ताजपुर कुर्रा चौकी, हरिश्चन्द्र सिंह को रजादी हाईवे चौकी, सचिन सिंह को हंसराजपुर चौकी और अशोक सिंह को मखदूमपुर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं शिव प्रसाद पाण्डेय को रजागंज चौकी, अभिनव कुमार गुप्ता को जेल चौकी भेजा गया है। योगेन्द्र कुमार पटेल को एसपी का पीआरओ और सत्येन्द्र कुमार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक बिरनों बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।



