By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: बसनिया स्थित शहीद स्तंभ पर बीजेपी विधायक स्व.कृष्णानंद राय की मनाई गई 19वीं पुण्यतिथि
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > बसनिया स्थित शहीद स्तंभ पर बीजेपी विधायक स्व.कृष्णानंद राय की मनाई गई 19वीं पुण्यतिथि
गाजीपुर

बसनिया स्थित शहीद स्तंभ पर बीजेपी विधायक स्व.कृष्णानंद राय की मनाई गई 19वीं पुण्यतिथि

Sonu sharma
Last updated: November 29, 2024 4:46 pm
Sonu sharma
Published: November 29, 2024
Share
SHARE

गाज़ीपुर। बसनिया स्थित शहीद स्तम्भ पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व भाजपा विधायक स्वर्गीय कृष्णानन्द राय की पुण्यतिथि पर लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित कर अपनी अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सर्व प्रथम स्वर्गीय कृष्णानन्द राय की पत्नी पूर्व विधायक अलका राय और पुत्र पियुष राय एवं परिवार के अन्य लोगो द्वारा शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित कर स्व कृष्णानन्द राय एवं उनके दिवंगत सहयोगियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। उसके बाद लोगों के शहीद स्थल पर आने का क्रम तेज हो गया। बड़ी संख्या में होकर शहीद स्तम्भ पर पुष्पांजलि अर्पित किये।श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद लोगों का रेला मोहम्मदाबाद शहीद पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने के लिए निकल पड़ा। इस दौरान लोग कृष्णानन्द राय अमर रहे अमर रहे का नारा लगाते हुये नजर आए।29 नवम्बर 2005 को भांवरकोल ब्लाक के सियाडी गांव में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करने के बाद जब भाजपा विधायक का काफिला बसनिया चट्टी की तरफ बढ रहा था उसी समय अपराधियों के द्वारा अचानक उनके काफिले पर हमला करके विधायक कृष्णा नन्द राय की हत्या कर दी गयी। अपराधियों को पहले से पता था की उस समय विधायक कृष्णा नन्द राय के साथ उनके सरकारी अंगरक्षक के अलावा और कोई सुरक्षा कर्मी नही है और वह अपनी बुलेट प्रूफ गाडी में भी नही है। उस अंधाधुंध गोलीबारी में किसी को भी अपने बचाव का मौका नही मिला और साथ में मौजूद मुहम्मदाबाद के पूर्व ब्लाक प्रमुख श्यामा शंकर राय, भांवरकोल ब्लाक के भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश  राय ,अखिलेश राय, शेष नाथ पटेल,मुन्ना यादव एवं निर्भय नारायण की मौके पर ही मौत हो गयी थी। विधायक कृष्णा नन्द राय समेत सात लोगों की एक साथ हत्या से पूरा गाजीपुर जनपद थर्रा उठा था। इस हत्याकांड से पूरे उत्तर प्रदेश में हडकंप मच गया था। पोस्‍टमार्टम में केएन राय के शरीर से 65 गोलियां निकाली गई थी। 

advertisement
प्रतिदिन योग हो हमारी प्राथमिकता में शामिल : शशिकांत
हेमंत राव के निर्विरोध निर्वाचन पर शिक्षकों में खुशी की लहर, लखनऊ में होगा शपथ ग्रहण समारोह
गाजीपुर जिले के नए यादव महासभा अध्यक्ष बने मदन सिंह यादव, रामविजय सिंह यादव बने प्रदेश महासचिव
विद्यालय निर्माण स्थल पर युवक से मारपीट, मोबाइल फोन तोड़ा
आदर्श रामलीला समिति द्वारा बनगमन के साथ शुरू हुआ मंचीय रामलीला
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260226 WA0481
गाजीपुर

जगतगुरु शंकराचार्य दंडी स्वामी अनंतानंद सरस्वती ने बताया – भक्ति ही ज्ञान और वैराग्य की जननी

Sonu sharma
Sonu sharma
February 26, 2026
ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न
दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज
गाजीपुर के नौ परीक्षा केंद्रों पर सामान्य ज्ञान, गणित, तार्किक, चित्रकला व निबंध की परीक्षा सम्पन्न
समर्पण संस्था गाजीपुर में विश्व दिव्यांग दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?