

गाजीपुर । समर्पण संस्था शास्त्री नगर गाजीपुर द्वारा संचालित राजेश्वरी विकलांग विद्यालय एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र फ़तेउल्लाहपुर रजादी गाजीपुर में 3 दिसंबर विश्व दियांग दिवस का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि माननीय ठाकुर सुरेंद्र बहादुर सिंह जी पूर्व विधायक रायबरेली थे ।कार्य कर्म का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर के किए। विद्यालय के दिव्यांग बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। जिसमें नव दुर्गा की झाकी, नदिया चले चले री धारा, पापा मेरे पापा, सत्यम शिवम सुंदरम, राजा जी खजाना देना, मोबाइल का बंदर आदि प्रतुति देखकर भाव विभोर हो गए। कार्यक्रम में सदर विधायक श्री जै किशन साहू भी शामिल रहे। उन्होंने विद्यालय को सोडियम लाइट देने घोषणा की। सत्यदेव डिग्री कॉलेज ग्रुप के एम डी डॉ सानंद सिंह भी शामिल थे। डॉ एम डी सिंह की माता जी ने 100 कम्बल का अनुदान दिया। पूर्व विधायक सिंहासन सिंह, नरेंद्र बेदी, विनायक सिंह, साथ ही में डॉ बीती सिंह मां कवलपति हॉस्पिटल की एम डी, बबुआ सिंह, प्रिंस गरखर जी एम सुखबीर एग्रो एनर्जी गाज़ीपुर सुरेन्द्र प्रताप, गांव के प्रधान मजीनदर,और जनपद के सम्मानित नागरिक भी शामिल थे। संस्था संरक्षिका सविता ने सभी का आभार प्रकट किया। इस कार्यक्रम में 600 दिव्यांग जन को कम्बल और भोजन वितरित किया। इस कार्यक्रम में शारदा सिंह, रागिनी सिंह, मति सुमित्रा सिंह मति नाजिया बेगम, लक्ष्मी वर्मा, ऊषा सिंह, अनीता यादव, आरती, अशोक कुमार यादव, अजीत कुमार गुप्ता, राजेश कुमार सुशील कुमार पांडे, अनिल कुमार यादव, अनमोल यादव, आदि लोगों भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमरनाथ गुप्ता ने किया। साथ में मुख्य अतिथि ने विद्यालय के नव निर्मित भवन का उदघाटन किए।



