By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: फरवरी से गाजीपुर में बदलेगा राशन वितरण का अनुपात, चावल बढ़ेगा, गेहूं घटेगा
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > फरवरी से गाजीपुर में बदलेगा राशन वितरण का अनुपात, चावल बढ़ेगा, गेहूं घटेगा
2 3
गाजीपुर

फरवरी से गाजीपुर में बदलेगा राशन वितरण का अनुपात, चावल बढ़ेगा, गेहूं घटेगा

Avinash
Last updated: January 18, 2026 7:20 pm
Avinash
Published: January 18, 2026
Share
SHARE

पात्र गृहस्थी को प्रति यूनिट 4 किलो चावल व 1 किलो गेहूं, अंत्योदय को 25 किलो चावल व 10 किलो गेहूं मिलेगा

advertisement

गाजीपुर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत जनपद के राशन कार्डधारकों को मिलने वाले खाद्यान्न के अनुपात में फरवरी माह से बदलाव लागू किया जाएगा। नए प्रावधान के अनुसार पात्र गृहस्थी योजना के लाभार्थियों को प्रति यूनिट चार किलो फोर्टिफाइड चावल और एक किलो गेहूं मिलेगा, जबकि अंत्योदय कार्डधारकों को 25 किलो फोर्टिफाइड चावल और 10 किलो गेहूं का वितरण किया जाएगा।

advertisement

अब तक पात्र गृहस्थी योजना में प्रति यूनिट तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं तथा अंत्योदय कार्डधारकों को 21 किलो चावल और 14 किलो गेहूं दिया जा रहा था। नए बदलाव से चावल की मात्रा बढ़ेगी और गेहूं की मात्रा में कटौती होगी।

advertisement

जिले की 1604 उचित दर दुकानों पर नए अनुपात के अनुसार खाद्यान्न वितरण की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिला पूर्ति अधिकारी अनंत प्रताप सिंह ने बताया कि यह निर्णय केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप लिया गया है और फरवरी माह के वितरण से इसे प्रभावी किया जाएगा।

जनपद में पात्र गृहस्थी योजना के अंतर्गत 5,84,677 राशन कार्डधारक हैं, जिनमें 25,88,471 यूनिट शामिल हैं। वहीं अंत्योदय योजना में 59,537 कार्डधारक हैं, जिनसे जुड़े 2,01,917 यूनिट लाभार्थी हैं।

उन्होंने स्पष्ट किया कि 1 जनवरी 2024 से आगामी पांच वर्षों तक सभी लाभार्थियों को निश्शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा, जिसका संपूर्ण खर्च भारत सरकार वहन करेगी। लाभार्थियों से किसी भी प्रकार की वसूली नहीं की जाएगी।

उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न वितरण सुबह 8 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से किया जाएगा। किसी भी तरह की लापरवाही, अनियमितता या अवैध वसूली पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

पोर्टेबिलिटी योजना के तहत कार्डधारक जिले या प्रदेश की किसी भी उचित दर दुकान से राशन प्राप्त कर सकेंगे, जिससे प्रवासी और अस्थायी रूप से बाहर रहने वाले लाभार्थियों को सुविधा मिलेगी।

प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि सभी पात्र परिवारों तक समय से और पारदर्शी तरीके से खाद्यान्न पहुंचाया जाए।

- Advertisement -
बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी ने बच्चों का तिलक लगाकर फूलों की वर्षा
महान स्वतंत्रता सेनानी स्व० श्रीकृष्ण राय को क्षेत्रवासियों ने दी श्रद्धांजलि
दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनाओं हेतु आवेदन की समय-सारिणी जारी
बिजली आपूर्ति 5 घंटे रहेगी बाधित
‘सब पढ़ें, सब बढ़ें’ के संदेश के साथ गाजीपुर में निकली स्कूल चलो अभियान रैली
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20260822 084340
गाजीपुर

सकलेनाबाद में बिजली का पोल गिरने से मची अफरा-तफरी, मकान की रेलिंग क्षतिग्रस्त

Sonu sharma
Sonu sharma
August 22, 2026
दर्दनाक हादसा: सीओ की गाड़ी की टक्कर से महिला की मौत, वाहन खाई में पलटा
प्रदेश के संयुक्त मंत्री बने विनीत राय
जिले की सातों तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित, 342 शिकायतें दर्ज
मतदाता सूची में अनियमितता का आरोप, सपा नेता अवधेश यादव ने दिया ज्ञापन
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?