गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा सार्वजनिक अवकाश को लेकर जारी अधिसूचना में संशोधन किया गया है। निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट, 1881 के अंतर्गत ईद-उल-जुहा (बकरीद) के लिए पूर्व में घोषित 27 मई 2026 (बुधवार) के सार्वजनिक अवकाश को बदलते हुए अब 28 मई 2026 (बृहस्पतिवार) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।शासन की ओर से सम्यक विचारोपरांत यह निर्णय लिया गया है। अब प्रदेश में बकरीद का अवकाश 28 मई को रहेगा।



