By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    गाजीपुर गोचर भूमि से अवैध मजार हटाई गई
    गाजीपुर: कोर्ट के आदेश के बाद गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाया, प्रशासन ने कराई कार्रवाई
    August 30, 2026
    कस्तूरबा विद्यालय भोजन गुणवत्ता जांचते अधिकारी
    अधिकारियों ने छात्राओं के साथ किया भोजन, कस्तूरबा विद्यालयों में परखी भोजन की गुणवत्ता
    August 19, 2026
    गहमर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी
    गहमर कामाख्या मंदिर में महिलाओं से अभद्रता, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार
    August 13, 2026
    DM अनुपम शुक्ला गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण करते हुए
    गाजीपुर विद्युत वर्कशॉप निरीक्षण: डीएम अनुपम शुक्ला ने बिजली विभाग में पकड़ीं कमियां, ट्रांसफॉर्मर मरम्मत तेज करने के निर्देश
    August 12, 2026
    गाय से टकराने के बाद डॉक्टर की कार पर हमला
    बदायूं में डॉक्टर की कार से गाय टकराई, फिर भीड़ ने की मारपीट; वायरल वीडियो के बाद 4 लोग हिरासत में
    August 12, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: हरिशंकरी रामलीला में राम विवाह, राजतिलक की तैयारी और मंथरा-कैकेयी संवाद का हुआ मंचन
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > हरिशंकरी रामलीला में राम विवाह, राजतिलक की तैयारी और मंथरा-कैकेयी संवाद का हुआ मंचन
IMG 20261010 WA0015
गाजीपुर

हरिशंकरी रामलीला में राम विवाह, राजतिलक की तैयारी और मंथरा-कैकेयी संवाद का हुआ मंचन

Sonu sharma
Last updated: October 10, 2026 10:57 pm
Sonu sharma
Published: October 10, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। अति प्राचीन श्रीरामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में शुक्रवार की शाम हरिशंकरी स्थित श्रीराम चबूतरा पर रामलीला के क्रम में श्रीराम विवाह, राजतिलक की तैयारी, मंथरा-कैकेयी संवाद और कोप भवन की लीला का मंचन किया गया। पं. राजा भैया आदर्श श्रीरामलीला मंडल के कलाकारों ने प्रसंगों का जीवंत मंचन कर दर्शकों को रामकथा के भावनात्मक मोड़ से परिचित कराया। लीला मंचन से पूर्व कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी और अन्य पदाधिकारियों ने विधिवत पूजा पाठ और आरती किया। लीला के प्रसंग में महाराज जनक ने कुलगुरु सदानंद जी और महामुनि विश्वामित्र की आज्ञा लेकर दूतों के माध्यम से अयोध्या नरेश महाराज दशरथ के पास श्रीराम विवाह का निमंत्रण भेजा। निमंत्रण स्वीकार कर महाराज दशरथ बारात लेकर जनकपुर पहुंचे। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न हुआ। विवाह के बाद महाराज दशरथ, महाराज जनक से विदाई लेकर बारात सहित अयोध्या लौट आए।समय बीतने के साथ महाराज दशरथ वृद्धावस्था की ओर बढ़ने लगे। उनके मन में विचार आया कि अब अयोध्या का राजपाट ज्येष्ठ पुत्र श्रीराम को सौंपकर शेष जीवन भगवान के भजन में बिताना चाहिए। उन्होंने अपने विचार महर्षि वशिष्ठ के समक्ष रखे। गुरु वशिष्ठ ने उनके निर्णय को उचित बताते हुए सहमति दी। इसके बाद श्रीराम के राजतिलक की तैयारियां शुरू हो गईं। पूरी अयोध्या नगरी को ध्वज- पताकाओं से सजाया जाने लगा और नगर में उत्सव का माहौल बन गया। इसी बीच नगर भ्रमण करती हुई दासी मंथरा ने अयोध्या की भव्य सजावट देखी। जब उसे पता चला कि महाराज दशरथ श्रीराम का राजतिलक करने जा रहे हैं, तो वह दौड़ी-दौड़ी महारानी कैकेयी के पास पहुंची। मंथरा ने कैकेयी को बताया कि महाराज दशरथ श्रीराम को राजगद्दी सौंपने की तैयारी कर रहे हैं और भरत व शत्रुघ्न को ननिहाल भेज दिया गया है। मंथरा ने कैकेयी को समझाया कि वह अपने राजसी वस्त्र और स्वर्ण आभूषण त्यागकर साधारण कपड़े पहनें और कोप भवन में जाकर लेट जाएं। मंथरा के बहकावे में आकर महारानी कैकेयी ने वैसा ही किया और कोप भवन पहुंच गईं। इस प्रसंग के साथ रामलीला की कथा एक ऐसे मोड़ पर पहुंची, जहां से आगे चलकर भगवान श्रीराम के वनवास की भूमिका तैयार होती है। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, उपाध्यक्ष गोपाल जी पांडेय, कृष्ण मुरारी केडिया, मंत्री ओमप्रकाश तिवारी, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी नारायण, उपमंत्री लव कुमार त्रिवेदी, प्रबंधक मनोज कुमार तिवारी, सहप्रबंधक मयंक तिवारी, कोषाध्यक्ष बाबू रोहित अग्रवाल, अशोक कुमार अग्रवाल, अजय पाठक, राजकुमार शर्मा, कृष्ण त्रिवेदी, बाल गोविंद त्रिवेदी और राम सिंह यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

advertisement

advertisement
गाजीपुर में गूंजे ‘वंदे मातरम्’ के नारे, राजकीय महिला पीजी कॉलेज से निकली भव्य तिरंगा यात्रा
देवकली कैनाल के बरईपार पुल की जर्जर हालत से दहशत, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
गाजीपुर: ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर साइकिल सवार मजदूर की मौत, बेटी की शादी से पहले परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
अवैध बालू परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, तीन ओवरलोड ट्रेलर सीज, 1.56 लाख रुपये का जुर्माना
जमानियां में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बोलेरो से 162 लीटर अवैध शराब बरामद
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
Screenshot 20251228 152105 Google
गाजीपुर

वेलफेयर क्लब बौद्धिक ज्ञान प्रतियोगिता का रिजल्ट घोषित

Sonu sharma
Sonu sharma
December 28, 2025
गाजीपुर टोडरपुर अंडरपास के पास चोरी की बाइक समेत दो गिरफ्तार
मनरेगा खत्म करने के आरोप में वामपंथी दलों का प्रदर्शन, साजू पांडेय पार्क में सरकार के खिलाफ नारेबाजी
गाजीपुर में 3 से 23 जुलाई तक विशेष KCC और फसल बीमा अभियान, डीएम ने जारी किए निर्देश
गाजीपुर में अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर समेकित खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी
Quick Link
  • My Bookmark
  • InterestsNew
  • Contact Us
  • Blog Index
Top Categories
  • Contact
  • Blog
  • Complaint
  • Advertise

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?