By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज
    “कितनी भी कोशिश कर लो… प्रधान ही रहेंगे प्रशासक” : ओपी राजभर का अखिलेश को खुला चैलेंज
    June 4, 2026
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > Home > अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
Screenshot 2026 05 29 074231 e1780020812760
Homeगाजीपुर

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

Avinash
Last updated: May 29, 2026 7:46 am
Avinash
Published: May 29, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर जिले के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार को दर्दनाक हादसे में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में प्रशासन के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ।

advertisement

जानकारी के अनुसार करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के पैकवली गांव निवासी रामायन राजभर (66) गुरुवार शाम फुलवरिया बाग के सामने मैदान में बकरी चरा रहे थे। इसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

advertisement

मृतक के भाइयों श्रीभगवान राजभर, झींगा राजभर और सुमेर राजभर ने बताया कि उक्त मैदान में अक्सर लोग चार पहिया वाहन चलाना सीखने आते हैं। आशंका जताई जा रही है कि वाहन सीखने के दौरान किसी चालक ने अनियंत्रित होकर रामायन राजभर को टक्कर मार दी।

advertisement

स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बुजुर्ग की मौत हो चुकी थी। घटना से नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग को लेकर शाम करीब चार बजे लट्ठूडीह-रसड़ा मार्ग पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया।

जाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया। करीब तीन घंटे बाद तहसीलदार द्वारा उचित कार्रवाई और सहायता का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीण शांत हुए और जाम समाप्त किया गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश शुरू कर दी है।

ऑल इंडिया विश्वकर्मा मित्र ने पहलगाम में आतंकी घटना के विरोध में फूंका पुतला
जंगीपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, धर्म परिवर्तन मामले में चार गिरफ्तार
उपचुनाव में पूर्व प्रधान की पत्नी नीतू राय के सिर बंधा जीत का सेहरा
वीर बहादुर सिंह प्राचार्य परिषद की कुलपति से की शिष्टाचार मुलाकात
कायस्थ समाज देश की राष्ट्रभक्त कौम,इसकी उपेक्षा देशहित में ठीक नही : अरूण कुमार श्रीवास्तव
TAGGED:After ngBei Hit by Unidentifiedagyat vahanbujurg ki mautElderly Man DiesVillagers Block Road
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250621 WA0268
गाजीपुर

योग दिवस पर थानाध्यक्ष सहित कर्मियों ने किया अभ्यास

Sonu sharma
Sonu sharma
June 21, 2025
स्कूल वैन और बाइक की जोरदार टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
अधिकार के साथ कर्तव्यों का पालन भी एक नागरिक का परम दायित्व। – एड. चन्द्र मोहन सिंह
गाजीपुर में यूपी-112 को मिली 7 नई पीआरवी, पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया होगी और तेज
रवि सिंह नाम के गिरफ्तार जालसाज के पास से कई मेडिकल अफसरों की मुहर और फर्जी दस्तावेज भी बरामद
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?