By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: आरएसएस युवा सम्मेलन “देशभक्ति और निस्वार्थ सेवा से भारत फिर बनेगा विश्वगुरु” – मिथलेश जी
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > आरएसएस युवा सम्मेलन “देशभक्ति और निस्वार्थ सेवा से भारत फिर बनेगा विश्वगुरु” – मिथलेश जी
IMG 20260220 WA0398
गाजीपुर

आरएसएस युवा सम्मेलन “देशभक्ति और निस्वार्थ सेवा से भारत फिर बनेगा विश्वगुरु” – मिथलेश जी

Sonu sharma
Last updated: February 20, 2026 4:31 pm
Sonu sharma
Published: February 20, 2026
Share
SHARE

गाजीपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के क्षेत्रीय बौद्धिक प्रमुख (पूर्वी उत्तर प्रदेश) मिथलेश जी ने कहा कि भारत के युवाओं में असीम क्षमता है और यदि वे देशभक्ति व निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा में स्वयं को समर्पित करें तो देश पुनः विश्वगुरु के रूप में स्थापित हो सकता है। वे शुक्रवार को महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज में संघ की गाजीपुर नगर इकाई द्वारा आयोजित एक दिवसीय आरएसएस युवा सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में मेडिकल कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मिथलेश जी ने कहा, यदि युवा पीढ़ी राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित होकर, स्वार्थ से मुक्त होकर कार्य करे तो भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र के रूप में उभरेगा। उन्होंने युवाओं से देशभक्ति की भावना को आत्मसात करने, समाज के प्रति कर्तव्यबोध विकसित करने और वर्तमान अनुकूल राष्ट्रीय वातावरण का सकारात्मक उपयोग करने का आह्वान किया। संघ के सौ वर्षों के सफर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि स्थापना काल से ही संगठन हिंदू समाज को संगठित व सशक्त बनाने के लिए कार्यरत है। उन्होंने बताया कि संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार ने भारत की गुलामी के कारणों का अध्ययन कर एकता के अभाव और ‘स्वबोध’ की कमी को प्रमुख कारण माना था। उन्होंने कहा कि आत्मबोध और सामूहिक चेतना के जागरण के बिना राष्ट्र अपनी सच्ची महिमा प्राप्त नहीं कर सकता। मिथलेश जी ने संघ के शताब्दी वर्ष की पहल ‘पंच परिवर्तन’ यानि स्वबोध, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और कुटुंब प्रबोधन पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इन पांच क्षेत्रों में ईमानदार प्रयास समाज में व्यापक सकारात्मक परिवर्तन ला सकते हैं। नागरिक भावना को बढ़ावा देना, कानूनों का पालन, सामाजिक सद्भाव को प्रोत्साहन और परिवारों को मजबूत करना समृद्ध व नैतिक भारत के निर्माण की आधारशिला है। पर्यावरण जागरूकता से सृष्टि की रक्षा और पारिवारिक मूल्यों के संरक्षण से सांस्कृतिक नींव सुरक्षित रहती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा ने की। उन्होंने कहा कि परिवार में एकता और समाज में समरसता आज की आवश्यकता है, और परिवारों को टूटने से बचाने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इस अवसर पर जिला प्रचारक प्रभात जी, नगर कार्यवाह अंजनी जी, नगर प्रचारक विक्रम जी, जिला विद्यार्थी प्रमुख ब्रिजकिशन सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना था।

advertisement
वोटों की सियासत के चलते राजेन्द्र बाबू की अवहेलना – अरूण कुमार श्रीवास्तव
युवक-युवती का गला काटने की घटना, युवती की मौत, एसपी सिटी बोले बंद कमरे में मिले थे दोनों
पंचायत कल्याण समिति का चुनाव संपन्न
28वें स्व0 केशव प्रसाद शर्मा स्मृति में वेलफेयर क्लब द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
गहमर हत्याकांड में तीसरे युवक का पोखरी से मिला शव
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2025 12 08 at 5.59.03 PM
उत्तर प्रदेशगाजीपुर

भागवत कथा से संस्कार, सहयोग और समरसता की भावना का होता है विकास – हरिप्रकाशजी महाराज

Avinash
Avinash
December 8, 2025
दुर्गा मंदिरों में चोरों ने किये हाथ साफ
गाजीपुर दोहरा हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरा फरार
नवागत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा का यूनाइटेड टीचर्स एसोसिएशन ने किया स्वागत
दुर्गा पूजा को लेकर विद्युत विभाग सतर्क, अधिशासी अभियंता ने किया पंडालों का निरीक्षण
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?