By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: दुर्गा मंदिरों में चोरों ने किये हाथ साफ
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > Home > दुर्गा मंदिरों में चोरों ने किये हाथ साफ
IMG 20260206 WA0269
Homeगाजीपुर

दुर्गा मंदिरों में चोरों ने किये हाथ साफ

Sonu sharma
Last updated: February 7, 2026 11:11 am
Sonu sharma
Published: February 6, 2026
Share
SHARE
img 20260206 wa02713672013407124373226
दुर्गा मंदिरों में चोरों ने किये हाथ साफ 13

गाजीपुर। सादात थाना अंतर्गत नगर के वार्ड छह और वार्ड एक अंबेडकर नगर में स्थित दो दुर्गा मंदिरों में गुरुवार की रात चोरी की घटना हुई। चोरों ने दोनों मंदिरों में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं पर लगे आभूषण सहित दान पेटिका को तोड़कर पैसा चुरा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों मंदिरों पर जाकर मुआयना किया और आसपास के लोगों से पूछताछ किया। पुलिस मंदिर के अगल बगल लगे सीसी टीवी कैमरा का फुटेज खंगालते हुए चोरों का पता लगाने में जुटी हुई है। शुक्रवार को सुबह नगर पंचायत कार्यालय के बगल में स्थित मां दुर्गा काली मंदिर पर पूजा करने पहुंचे लोगों ने दानपेटिका को टूटा देखा। इसकी जानकारी होने पर काफी संख्या में नगरवासी एकत्रित हो गए। मंदिर का रखरखाव और अन्य कार्यों में बढ़चढकर भागीदारी निभाने वाले सुरेन्द्र मद्धेशिया, विवेक गुप्ता सहित अन्य लोगों ने पुलिस को बताया कि चोरों ने दुर्गा प्रतिमा पर लगी सोने की मांगटीका और गले का हार बांस की लकड़ी के सहारे मंदिर के अंदर से चुरा लिया। चोर सोने का मांगटीका और दानपात्र का पैसा चुरा ले गए, जबकि हार वहीं फेंक दिए। चूंकि हार नकली था, इसलिए चोर उसे वहीं छोड़ दिए। उन्होंने बताया कि मंदिर की दानपेटिका साल में एक बार 20 फरवरी को होने वाले वार्षिकोत्सव से पहले खोली जाती है, जिसमें बीस से पच्चीस हजार रुपए तक निकल जाता था। उधर वार्ड एक स्थित दुर्गा मंदिर पर सुबह साफ सफाई करने पहुंची चम्पा सोनकर ने पुलिस को बताया कि चोर यहां भी बांस की लकड़ी के सहारे दुर्गा प्रतिमा पर लगा सोने का नथिया और दानपेटी को तोड़कर पैसा चुरा लिए। मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी और हरिहर मिश्रा ने दोनों मंदिरों का मौका मुआयना किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ करते हुए मंदिर के अगल बगल लगे सीसी टीवी कैमरा का फुटेज भी देखा, ताकि चोरों का आसानी से पता लगाया जा सके। एसओ धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई करते हुए चोरों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

advertisement
सादात नगर पंचायत प्रशासन ने तीन हजार जरूरतमंदों को बांटा कम्बल, लाभार्थियों ने की सराहना
सिद्धपीठ हथियाराम मठ के पीठाधिपति महामंडलेश्वर भवानीनन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान की पूर्णाहुति, शिष्य श्रद्धालुओं ने लिया आशीर्वाद
नाबालिग को भगा ले जाने और रेप के मामले में आरोपी को दस वर्ष की सजा व अर्थदण्‍ड
विश्वविद्यालय परीक्षा में तीन नकलची पकड़े गए
यूपी अंडर 23 क्रिकेट टीम में कार्तिक यादव का चयन
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2025 01 08 at 3.12.24 PM
Uncategorized

UMPA: भोजन वितरण कार्यक्रम के जरिए समाज में एकता और संवेदनशीलता का संदेश

Avinash
Avinash
January 8, 2025
भांवरकोल के पंचायत सचिवों ने दी कार्य बहिष्कार की चेतावनी
स्वामी भवानीनन्दन यति के चातुर्मास महानुष्ठान में जुट रहे शिष्य श्रद्धालु, विद्वान ब्राह्मण कर रहे शिवोपासना
उत्तर प्रदेश के क्रिकेट खिलाड़ियों के लिए बहुत जल्द ही ईमानदार और पारदर्शी क्रिकेट प्रणाली का मार्ग : श्री सिंह
गाजीपुर: ब्रह्मर्षि जागरण चौपाल उच्च शिक्षा और सामाजिक एकता पर दिया गया जोर
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?