By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    एक्शन एक्टर गुलाब सलाट को किया गया सम्मानित
    September 29, 2024
    तिरुपति मंदिर के प्रसाद में पशुओं की चर्बी और मछली के तेल म‍िलाने पर भड़के साधु-संत, साजिश का आरोप
    September 21, 2024
    आर्मी अफसर की मंगेतर के साथ पुलिस स्टेशन में यौन उत्पीड़न, IIC पर गंभीर आरोप
    September 21, 2024
    दिल्ली-देहरादून हाइवे पर भीषण हादसा: कार-ट्रक भिड़ंत में चार लोगों की मौत, कई घायल
    September 12, 2024
    “डॉक्टरों की हड़ताल पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- ड्यूटी पर नहीं लौटे तो राज्य सरकार उठाएगी कदम”
    September 9, 2024
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो की मौत
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो की मौत
IMG 20250202 WA0265
गाजीपुर

बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो की मौत

Sonu sharma
Last updated: February 2, 2025 6:22 pm
Sonu sharma
Published: February 2, 2025
Share
SHARE
img 20250202 wa02698920405208749190250
बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो की मौत 5
img 20250202 wa02433028380064221250103

गाजीपुर । सादात थाना क्षेत्र के प्यारेपुर साधु कुटी के पास रविवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की हुई भिड़ंत में दो नाबालिग बच्चों सहित चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने एक बाइक पर सवार आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र के भगवानपुर खिलवां निवासी कुंदन यादव (27) और उसकी भांजी मुस्कान (12) तथा भांजा अस्मित (07) को मिर्जापुर पीएचसी भिजवाया, जहां कुंदन को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल दूसरे बाइक सवार चेफवां बड़ागांव निवासी अखिलेश यादव (18) को सैदपुर सीएचसी से रेफर होने के बाद वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर दोनों ही युवकों के स्वजनों सहित पूरे गांव में कोहराम मच गया। इस मामले में मृतक कुंदन के चचेरे भाई ने सादात थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों बाइकों को कब्जे में लेते हुए कुंदन के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी अनुसार भगवानपुर खिलवां गांव निवासी पेशे से पहड़िया मंडी में पल्लेदार श्यमलाल यादव का इकलौता पुत्र कुंदन यादव रविवार की सुबह अपने सात वर्षीय भांजा अस्मित और 12 वर्षीया भांजी मुस्कान को बाइक से बैठाकर वाराणसी जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे सादात थाना क्षेत्र के चेफ़वां बड़ागांव निवासी बाइक सवार अखिलेश यादव (18) पुत्र मुन्नीलाल उर्फ लालमनि यादव से प्यारेपुर साधु कुटी के पास दोनों बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही कुंदन के दोनों छोटे भांजे चोटिल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को मिलते ही मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने तीनों घायलों को मिर्जापुर पीएचसी भेजा, जहां चिकित्सकों ने कुंदन यादव को मृत घोषित कर दिया, जबकि दोनों बच्चों की मरहम पट्टी किया गया। वहीं सैदपुर सीएचसी से अखिलेश यादव को ट्रामा सेंटर वाराणसी के लिए रेफर किया गया, जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया। दोनों ही मृतकों के परिजन रोने बिलखने लगे। उधर मृतक कुंदन की माता उर्मिला यादव, पिता श्यामलाल यादव रोते बिलखते मिर्जापुर पीएचसी पहुंचे तो पुत्र का शव देखकर करुण क्रंदन करने लगे, जिससे सभी की आंखें भर आई।कुंदन की शादी अभी बीते 22 जनवरी को आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खजुरा, फ़ुलाइच बोंगरिया की मंजू यादव के साथ धूमधाम के साथ हुई थी। मंजू के हाथ की मेंहदी का रंग अभी छूटा भी नहीं था तभी उसका सुहाग उजड़ गया। वहीं मृतक अखिलेश 12वीं का छात्र था, जो अपने पिता के तीन पुत्रों में सबसे छोटा था। इस संबंध में थानाध्यक्ष कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक कुंदन के चचेरे भाई विक्रम यादव ने मुकदमा दर्ज कराया है।

advertisement
img 20250202 wa02688309196700808491899
बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़ंत, दो की मौत 6
सजपा चन्द्रशेखर ने गांधी जयंती व पूर्व पी.एम. लालबहादुर की जयंती मनाई गयी
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ
मुहम्मदाबाद में बोर्ड की बैठक में विधायक प्रतिनिधि जलालुद्दीन खां उर्फ़ लड्डू खां ने नाले-नाली और जाम की समस्या पर नो-इंट्री की उठाई मांग
कनुवान के नवनिर्वाचित प्रधान को दिलाई गई शपथ
जेडी पब्लिक स्कूल सादात के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने पेश किया प्रेरणादाई सांस्कृतिक कार्यक्रम
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
IMG 20250905 WA0271
गाजीपुर

जिला कारागार में शिक्षक दिवस पर बंदियों को साक्षर बनाने वाले अध्यापकों का हुआ सम्मान

Sonu sharma
Sonu sharma
September 5, 2025
पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व शिक्षामंत्री कालीचरण यादव – वक्ताओं ने जीवनवृत्त पर डाला प्रकाश
अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर समर्पण संस्था के द्वारा बधिर बच्चों को हाव-भावों के माध्यम किये जागरुकता
“ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर सैनिकों को सलाम, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब”
पुलिस अधीक्षक ने थाने का किया बार्षिक मुआयना
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?