By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
Notification Show More
Font ResizerAa
  • Home
  • देश
    देशShow More
    इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    गाजीपुर में विनीत राय हत्याकांड का एक लाख का इनामी आरोपी कमलेश चौधरी ढेर
    June 4, 2026
    राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    विनीत राय हत्याकांड: राज्यसभा सांसद के पति पर कटरा गैंग को संरक्षण देने का आरोप
    June 3, 2026
    af
    रेलवे बैठक में सांसद अफजाल अंसारी ने उठाए गाजीपुर के बड़े मुद्दे
    June 3, 2026
    वृद्धा पेंशन आवेदकों
    वृद्धा पेंशन आवेदकों को बड़ा झटका, अब आधार कार्ड नहीं बनेगा जन्मतिथि का प्रमाण
    May 29, 2026
    Pension Scams Using Fake PPOs
    फर्जी पीपीओ से पेंशन घोटाले का मामला, 13 शिक्षकों पर मुकदमा दर्ज
    May 28, 2026
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश
  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • विज्ञापन संपर्कadvertisement contact
Reading: उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
GHAZIPUR SAMACHARGHAZIPUR SAMACHAR
  • गाजीपुर
  • पूर्वांचल
  • चंदौली
  • वाराणसी
  • देश
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तर प्रदेश
Search
Have an existing account? Sign In
Follow US
GHAZIPUR SAMACHAR > Blog > गाजीपुर > उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ
IMG 20251108 WA0470
गाजीपुर

उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ

Sonu sharma
Last updated: November 8, 2025 6:38 pm
Sonu sharma
Published: November 8, 2025
Share
SHARE
img 20251108 wa04712666732543876455258
उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने किया लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ 13


भारत न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय रहे मौजूद-

advertisement

गाजीपुर। शहर के नंद रेजीडेंसी होटल में शनिवार को लिटरेचर फेस्टिवल 2025 की शुरुआत हुई।भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क और भारत डायलॉग्स के तत्वाधान में गाजीपुर में दो दिवसीय साहित्य महोत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है।जिसका शुभारम्भ जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और भारत न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय ने किया।साहित्य महोत्सव के उदघाटन सत्र को सम्बोधित करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि यह लिटरेचर फेस्टिवल दुनिया को यह संदेश देता है कि भारत केवल चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश नहीं है, बल्कि यह विश्व की सबसे समृद्ध सांस्कृतिक और आध्यात्मिक शक्ति भी है। भारतीयों की निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता दुनिया के लिए एक अमूल्य धरोहर हैं।उन्होंने कहा कि जहां भी भारतवंशी जाते हैं, वे अपनी मेहनत और सत्यनिष्ठा से एक अलग पहचान बनाते हैं। मनोज सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर की मिट्टी में एक अलग ही चमक है। इतिहास में साधुओं, ऋषियों, मनीषियों और साहित्यकारों ने यहां की पवित्र मिट्टी से जो पाया, उसे दुनिया तक पहुंचाया है। उन्होंने गाजीपुर को “अस्तित्व का अलौकिक मंच” बताया, जहां साहित्य के शब्द, नृत्य की गति, संगीत के सुर और विचारों की शक्ति एक भावनात्मक संगम की तरह मिलते हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि डॉ. विवेकी राय की ‘सोनामाटी’ में जिस तरह पात्र प्रकृति से एकाकार हो जाते हैं, उसी तरह गाजीपुर भी मनुष्य को अस्तित्व से जोड़ देता है। मेरे लिए गाजीपुर इस अद्वैत भाव का प्रवेश द्वार है। मनोज सिन्हा ने कहा कि साहित्य मन की निरंतर चिकित्सा करता है। समाज साहित्य के बिना जीवित तो रह सकता है, लेकिन उसकी प्रफुल्लता खो जाती है। बिना साहित्य के समाज चल तो सकता है, दौड़ भी सकता है, लेकिन उसका दम फूल जाता है क्योंकि साहित्य ही समाज को वास्तविक शक्ति देता है। उन्होंने कहा कि साहित्य नए विचारों, नए चिंतन, नए सृजन और नई कल्पना की प्रेरणा देता है। यही आस्था, नवीनता और भावनाओं की गहराई समाज की असली ताकत बनती है।
एलजी मनोज सिन्हा ने कहा कि भारत आज वैश्विक अर्थव्यवस्था को आकार देने वाली सबसे प्रभावशाली शक्तियों में से एक है। भारत के पास विश्व का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम है। देश में यूनिकॉर्न की संख्या 111 तक पहुंच चुकी है। चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होने के साथ ही भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भी है।हाई कमिश्नर ने साझा किए विचार-
दक्षिण अफ्रीका के हाई कमिश्नर प्रोफेसर अनिल सोकलाल ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ऐतिहासिक और पारस्परिक रूप से लाभकारी संबंधों पर बात की। रंगभेद के कठिन वर्षों से लेकर 1995 में डॉ. नेल्सन मंडेला की भारत यात्रा और उसके बाद भारत के साथ दक्षिण अफ्रीका के संबंधों के बारे में बताया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार और भारत न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय ने कहा कि भारत के नक्शे में गाजीपुर का नाम लिए बिना साहित्य और संस्कृति की चर्चा अधूरी है। गाजीपुर ने स्वामी सहजानंद सरस्वती, स्वामी विवेकानंद, पहवारी बाबा, कुबेर नाथ राय, डॉ. विवेकी राय और डॉ. पीएन सिंह जैसे महान विचारकों और साहित्यकारों को जन्म दिया है। कबीर ने कहा था ”पोथी पढ़ी-पढ़ी जग मुआ, पंडित भया न कोए, ढाई आखर प्रेम का, पढ़े सो पंडित होए।” यानी असली ज्ञान किताबों से नहीं, बल्कि प्रेम और मानवीय संवेदनाओं से मिलता है।
शायरी से लूटी वाहवाही-
लिटरेचर फेस्ट में मशहूर शायर अजहर इकबाल ने घुटन सी होने लगी उस के पास जाते हुए, मैं खुद से रूठ गया हूं उसे मनाते हुए…पेश कर खूब वाहवाही लूटी। उन्होंने दिल की गली में चाँद निकलता रहता है एक दिया उम्मीद का जलता रहता है …पेश किया। इसके अलावा लोक गायिका चंदन तिवारी, अमर नाथ तिवारी, शायर नोमान शौक ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर लोगों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में इन्होंने भी की शिरकत-
राज्यसभा सांसद संगीता बलवंत, लेखक संजय मासूम, मनोज भावुक, संजीव गुप्ता, निर्देशक अविनाश दास, नीदरलैंड से गायक राजमोहन, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा भानू प्रताप सिंह, भाजपा नेता पियूष राय, वरिष्ठ अधिवक्ता कृपा शंकर राय, मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा, सीएमएस डॉ. राजेश सिंह समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
गाजीपुर में होटल रेजीडेंसी और रामलीला मैदान में 8 एवं 9 तम्बर को दो दिवसीय लिटरेचर फेस्टिवल 2025 चल रहा है।जिसमे विभिन्न देशों के राजनयिक,साहित्यकर्मी,पत्रकार शिरकत कर रहे है।साथ ही इस आयोजन में देश के नामचीन कलाकार,इतिहासकार,लोक कलाकार और शिक्षाविद भी शामिल हो रहे हैं।आयोजन के विभिन्न सत्रों में ये सभी बुद्धिजीवी अपने अपने विचार रख रहे है।इस आयोजन के तहत लंका मैदान में एक प्रदर्शनी भी लगाई गई है।

advertisement
भूमिधरी भूमि का सर्किल दर से 12 गुना कम हुआ भुगतान
शेरपुर के पूर्व प्रधान महेंद्र प्रसाद राय को क्षेत्रवासियों ने दी श्रद्धांजलि
युवा समाजसेवी आशीष पाठक ने नवबर्ष पर असहायों को किया कंबल वितरण
शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध, दूसरी शादी करते पकड़ा गया आरोपी सिपाही
गाजीपुर में लल्लन यादव हत्याकांड का खुलासा, जमीन विवाद में पांच आरोपी गिरफ्तार
Share This Article
Facebook Email Print
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
XFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow

Weekly Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Popular News
WhatsApp Image 2025 12 31 at 5.52.05 PM
गाजीपुर

अटल स्मृति विधानसभा सम्मेलन में बोले अनिल राजभर, अटल जी को भुलाने नहीं देगी भाजपा

Avinash
Avinash
December 31, 2025
गाजीपुर: महाशिवरात्रि पर मोटरसाइकिलों की टक्कर, युवक की मौत, दो गंभीर
मेधावी छात्र छात्राओं को किया गया सम्मानित, उज्ज्वल भविष्य की दी गई शुभकामनाएं
3 सेमी प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ रहा हैं गंगा नदी का जलस्तर, 63.105 मीटर के हुआ पार
सादात नगर पंचायत में 3 मनोनीत सभासदों ने ली शपथ, विकास के लिए जताई प्रतिबद्धता
- Advertisement -
Ad imageAd image
Global Coronavirus Cases

Confirmed

0

Death

0

More Information:Covid-19 Statistics

Categories

  • धर्म
  • खेल
  • हेल्थ
  • करियर
  • देश
  • विदेश
  • उत्तर प्रदेश

About US

गाज़ीपुर समाचार, जो सच हैं, वही लिखते हैं! यहां आपको हर ख़बर ,सच्ची खबर मिलेगी

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
Ghazipur Samachar News Network. Design by Blaze Think. All Rights Reserved.
Go to mobile version
adbanner
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?