बाइक से गिरकर स्कूल बस की चपेट में आई महिला, दर्दनाक हादसे में मौत

गाज़ीपुर। सादात थाना क्षेत्र के छपरा गांव के पास गुरुवार को बाइक से गिरने के बाद एक महिला की स्कूल बस की चपेट में आने से जान चली गई थी। इस मामले में गुरुवार की देर रात पुलिस ने महिला के बेटे की तहरीर पर बस चालक के खिलाफ केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।खानपुर थाना क्षेत्र के टड़वा गांव निवासी स्व. ओमप्रकाश राजभर की पत्नी सरोजा देवी (55) सादात थाना क्षेत्र के कौड़ा गांव में अपने मायके में रहती थीं। गुरुवार को वह बेटे संदीप राजभर के साथ बाइक से सादात बाजार गई थीं। वापस कौड़ा लौटते समय आतमपुर छपरा गांव के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। सरोजा देवी सड़क पर गिर पड़ीं। इसी दौरान पीछे से आ रही निजी स्कूल की बस ने उन्हें कुचल दिया। संदीप राजभर ने थाने में तहरीर देकर बस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रभारी थानाध्यक्ष लाल बहादुर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर डालिम्स सनबीम स्कूल बस के चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version