बारिश के बाद भरभराकर गिरा कच्चा मकान, मलबे में दबकर युवक गंभीर; मां को भी चोट

गाज़ीपुर। सादात बहरियाबाद थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में शनिवार तड़के करीब 3 बजे बारिश के बाद नारायन राम का कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे में मलबे में दबने से पुत्र अंगद (29) गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मां उमा देवी को मामूली चोटें आईं। बताया गया कि रात में खाना खाकर मां-बेटा कच्चे घर में सो रहे थे, तभी मिट्टी की दीवार गिर गई। मोहल्ले के लोगों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। अंगद के सिर में चोट लगने से वह बेहोश हो गया था। परिजन उसे परमानपुर सीएचसी ले गए, जहां से डॉक्टरों ने पीजीआई चक्रपानपुर आजमगढ़ रेफर कर दिया।थानाध्यक्ष बासुदेव प्रसाद ने बताया कि लेखपाल को सूचना देकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version