
गाजीपुर। भाजपा के लोकप्रिय एमएलसी विशाल सिंह “चंचल” का 42वां जन्मदिन समर्थकों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोगों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर गाजीपुर से कई समर्थकों और शुभचिंतकों ने मोबाइल फोन के माध्यम से भी एमएलसी को जन्मदिन की बधाई दी। अति प्राचीन रामलीला कमेटी हरिशंकरी के तत्वावधान में स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम आयोजित कर खुशी जताई। कमेटी के मंत्री ओमप्रकाश तिवारी ने महाजन टोली वार्ड स्थित अपने हरिशंकरी आवास पर सहयोगियों और समर्थकों के साथ केक काटकर बधाई दिया और सबका मुंह मीठा कराया साथ ही वहां उपस्थित लोगों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की। इस दौरान सभी ने भाजपा एमएलसी विशाल सिंह “चंचल” के उज्ज्वल भविष्य की भी कामना की। कार्यक्रम में मंत्री बच्चा तिवारी, प्रहलाद पांडे, कमलेश सिंह, मयंक तिवारी, सभासद संदीप श्रीवास्तव, रूपक तिवारी, बुलबुल दत्ता, सचिन अग्रहरि, योगेश शुक्ला, ओमप्रकाश पांडे, रोहित, राजू वर्मा, पिंटू गोयल एवं रोहित अग्रवाल सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



